भुवनेश्वर। ओडिशा के चर्चित अर्चना नाग (Archana Nag) सेक्स स्कैंडल में सत्तारूढ़ बीजद के कई नेता घिरते जा रहे हैं। अर्चना नाग के साथ बीजद के नेताओं की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। इस बीच इस हाईप्रोफाइल मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की भी एंट्री होने से केस और भी संगीन हो गया है।
यह भी पढ़ें
कर्नाटक विस उपाध्यक्ष आनंद ममानी का निधन, गंभीर बीमारी से थे ग्रस्त
हृदयरोग व डायबटीज आपको बना सकता है विकलांग, आज ही बदलें अपनी लाइफस्टाइल
जानकारी के मुताबिक, ED ने ओडिशा पुलिस से इस मामले में प्राथमिकी की कॉपी मांगी है। पुलिस आयुक्त सौमेंद्र प्रियदर्शी ने बताया कि ईडी अधिकारियों ने अर्चना नाग मामले में दर्ज प्राथमिकी की कॉपी मांगी है। संभव है कि जल्द ही ईडी नए सिरे से मामले की जांच शुरू करे।
दरअसल, पुलिस ने हाल ही में अर्चना नाग के घर से मोबाइल फोन, लैपटॉप, पेन ड्राइव व कम्प्यूटर जब्त किया था। इसके बाद मामले में वित्तीय लेनदेन और अनियमितताओं का एंगल सामने आया, जिस पर पुलिस ने कहा था कि अगर मामले में निजी लोग शामिल हैं तो ईडी या फिर आयकर विभाग जांच कर सकता है।
महिला की शिकायत पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी
बता दें, हाल ही में एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ साल पहले अर्चना नाग ने उसके ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाया था। इसके बाद उसकी अश्लील तस्वीरें ली गईं, जिनका इस्तेमाल कर सेक्स वीडियो बनाए गए। महिला ने बताया था कि इन वीडियो का इस्तेमाल कई राजनैतिक व बड़े लोगों को ब्लैकमेल करने के लिए किया गया था।
कई बड़े नेताओं के साथ अर्चना की तस्वीरें
जैसे-जैसे यह मामला आगे बढ़ता जा रहा है, नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अभी तक बीजद के कई नेताओं के साथ अर्चना नाग की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिसके चलते पुलिस के लिए भी यह मामला उलझता जा रहा है। भाजपा ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।
मामले में ईडी की एंट्री के बाद संभावना है कि अर्चना के पति जगबंधु चंद के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर जांच हो।
Archana Nag Sex Scandal, Archana Nag case, Archana Nag odisha, Archana Nag news,