मुंबई। महाराष्ट्र में आज शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai Pune Expressway) पर खोपोली इलाके के पास एक कार ने दूसरे वाहन को टक्कर मार दी जिससे 5 लोगों की की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें
Gujarat ATS ने की 150 स्थानों पर छापेमारी, रिकॉर्ड नकदी बरामद
शनिदेव करेंगे राशि परिवर्तन, जानिए किन राशि वालों का होगा भाग्योदय
अधिकारियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे से चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस हादसे के बारे में और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
पुलिस ने जानकारी दी कि दुर्घटना गुरुवार आधी रात के करीब रायगढ़ जिले में खोपोली के ढेकू गांव के पास हुई। कार पुणे से मुंबई जा रही थी। कार ने 12 बजे के आसपास ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। कार में नौ लोग सवार थे। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
खोपोली थाने के एक अधिकारी ने कहा कि सभी मृतक पुरुष थे, जबकि चार घायलों में एक महिला है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वाहन ट्रक से टकरा गया। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Big accident on Mumbai Pune Expressway, Big accident on Mumbai Pune Expressway news, Accident on Mumbai Pune Expressway,