सैफई। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उप चुनाव में समाजवादी पार्टी ने परिवार की बड़ी बहू डिंपल यादव (Dimple Yadav) को सांसद बनाने के लिए ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में आज रविवार को सैफई के एसएस मेमोरियल स्कूल में आयोजित सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में अखिलेश यादव के साथ मंच पर शिवपाल सिंह यादव भी बैठे दिखे।
यह भी पढ़ें
मैनपुरी उपचुनाव में SBSP को करारा झटका, प्रत्याशी का नामांकन निरस्त
रामपुर उपचुनाव: लोकसभा उपचुनाव में सपा के गढ़ को भेद चुकी भाजपा विधानसभा में भी कमल खिलाने को बेताब
मंच पर आते ही सबसे पहले पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया तो, शिवपाल ने भी अखिलेश के पहुंचने पर बुके देकर उनका स्वागत किया। मंच पर रामगोपाल यादव, रामगोविंद चौधरी, तेजप्रताप यादव, आदित्य यादव सहित बड़ी संख्या में सपा-प्रसपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मैनपुरी में बहू डिंपल यादव को जिताना
अपने संबोधन में शिवपाल यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि एक होकर भाजपा को हराया जा सकता है। ये झूठ बोलने वाली सरकार है। हमारे खिलाफ साजिशें हो रही हैं। इस बार रिकॉर्ड मतों से भाजपा को हराना है, बहू डिंपल यादव का जिताना है।
शिवपाल यादव ने कहा कि वो कहते थे कि एक हो जाओ। अब हम एक हो गए हैं। अब उनकी बोलती बंद कर देंगे। इस बार मैनपुरी में साइकिल दौड़ानी है।
अखिलेश यादव ने कहा चाचा-भतीजे में कभी दूरी नहीं थी। मैनपुरी का उपचुनाव पूरा देश देख रहा है। हमें एक साथ देखकर भाजपा को तकलीफ हो रही होगी। लंबे समय बाद दोनों नेताओं के एक साथ आने से कार्यकर्ताओ में जोश दिखाई दे रहा था।
Dimple Yadav election, Dimple Yadav mainpuri election, Dimple Yadav election news,