सिंगापुर सिटी। राजद सुप्रीमो लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। राजद सुप्रीमो का पूरा परिवार ऑपरेशन थिएटर के बाहर ऑपरेशन की सफलता और उनकी सलामती के लिए दुआएं मांग रहा था।
यह भी पढ़ें
पिता लालू यादव के लिए बेटी रोहिणी आचार्य ने डोनेट की अपनी किडनी
बेटे तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर ऑपरेशन के सफल होने की जानकारी दी। तेजस्वी ने लिखा पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया। डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ है। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद।
पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया।
डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ है। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद। 🙏🙏 pic.twitter.com/JR4f3XRCn2
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 5, 2022
इसके पहले लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने छोटी बहन रोहिणी आचार्य की सफलतापूर्वक सर्जरी की जानकारी दी थी। मीसा भारती ने ट्वीट कर बताया था कि छोटी बहन रोहिणी का डोनर का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है। वह पूरी तरह से स्वस्थ है और अभी ICU में हैं और अभी पापा का ऑपरेशन चल रहा है।
ऑपरेशन थियेटर के बाहर बिहार की पूर्व सीएम और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, बेटे तेजस्वी यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। सभी बेसब्री से ऑपरेशन के कामयाब होने का इंतजार कर रहे थे।
बता दें कि रविवार को ट्रांसप्लांट के लिए उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती किया गया था। रोहिणी ने इसकी तस्वीर भी शेयर की थी। लालू यादव को अस्पताल में पहले ही शिफ्ट कर दिया गया था। रोहिणी की किडनी अभी 90 से 95 प्रतिशत तक काम कर रही है। वहीं, लालू प्रसाद की दोनों किडनी 28 प्रतिशत ही काम कर रही है। ट्रांसप्लांट के बाद ये लगभग 70 प्रतिशत काम करने लगेंगी।
Lalu Yadav kidney transplant completed, Lalu Yadav kidney transplant, Lalu Yadav kidney transplant in singapore,