नई दिल्ली। दिल्ली के कंझावला क्षेत्र में कार की चपेट में आकर जान गंवाने वाली अंजलि के घर में चोरी का मामला सामने आया है। अंजलि के परिजनों ने मामले की चश्मदीद गवाह निधि और पुलिस पर साजिश का आरोप लगाया है।
न्यूज एजेंसी के अनुसार, दिल्ली के करन विहार स्थित अंजलि के घर चोरी की वारदात हुई है। रात में अंजलि के घर कोई नहीं था। एक पड़ोसी ने देखा कि घर के बाहर लगा बल्ब बंद है और घर का दरवाजा खुला है। इस पर पड़ोसी ने अंजलि के परिजनों को चोरी की वारदात की जानकारी दी।
परिजनों ने कहा कि पड़ोसियों ने चोरी के बारे में बताया था। घर से सामान गायब है। यह निधि की साजिश है। अंजलि की परिजन अनु ने कहा, “पड़ोसियों ने चोरी के बारे में बताया था। यह निधि की साजिश है। वह पकड़े जाने के डर से अपना सामान हमारे घर में रखवाना चाह रही है। पुलिस 8 दिन से हर जगह थी लेकिन कल ही क्यों नहीं थी?”
Kanjhawala murder, Kanjhawala murder case,