हिरोशिमा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को जापान के हिरोशिमा में G-7 समिट के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत भी हुई। रूस द्वारा पिछले साल 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला करने के बाद से दोनों नेताओं के बीच ये पहली व्यक्तिगत बैठक हुई है।
युद्ध के समाधान के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं करेंगे
इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यूक्रेन में चल रहा युद्ध पूरे विश्व के लिए बहुत बड़ा मुद्दा है। पूरे विश्व पर इसके अनेक प्रकार के प्रभाव भी पड़े हैं। मैं इसे राजनीति का मुद्दा नहीं मानता, मेरे लिए ये मानवता का मुद्दा है। इसके समाधान के लिए भारत और निजी रूप से मैं स्वयं, हमसे जो कुछ भी हो सकता है हम अवश्य करेंगे।
ये बैठक तब हुई जब यूक्रेनी नेता व्यक्तिगत रूप से शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान आए हैं। उन्हें पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक को संबोधित करना था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के हिरोशिमा में G7 शिखर सम्मेलन से इतर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। पिछले साल शुरू हुए रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बैठक है।