लखनऊ। ज्ञानवापी विवाद पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी के अंदर देव प्रतिमाएं हैं। यह प्रतिमा हिंदुओं ने नहीं रखी है। सीएम योगी ने कहा कि अगर ज्ञानवापी को मस्जिद कहेंगे तो विवाद तो होगा ही। सरकार ज्ञानवापी विवाद का समाधान चाहती है। मुस्लिम समाज से ऐतिहासिक गलती हुई है, इसलिए इसके समाधान के लिए मुस्लिम समाज को आगे आना चाहिए। ज्ञानवापी मस्जिद में त्रिशूल क्या कर रहा है? एक इंटरव्यू में CM योगी ने ये बातें कहीं हैं।
CM योगी ने कहा कि मैं पिछले सवा 6 साल से यूपी का सीएम हूं। 2017 से यूपी में कोई दंगा तो नहीं हुआ। देखिए तो कैसे चुनाव होते हैं नगर निकाय, पंचायत चुनाव, विधानसभा का चुनाव। पश्चिम बंगाल में भी पंचायत का चुनाव हुए थे, क्या हाल हुए थे वे लोग पश्चिम बंगाल बनाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा देश को देखना चाहिए कि जिस तरह से पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार ने किया था, कुछ लोग सत्ता में आकर जबरन पूरी व्यवस्था को कैद कर देना चाहते हैं और जो पश्चिम बंगाल में हमें देखने को मिला। कैसे वहां विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं को मारा गया। ये चीजें आंखों को खोलने वाली हैं, इसपर तो कोई बोलता नहीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने गृहनगर गोरखपुर में हैं। वह आज यहां दोपहर तीन बजे एनेक्सी भवन सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम चार बजे राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यो को संबोधित करेंगे।
इससे पहले सुबह सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी। शाम को कलेक्ट्रेट कचहरी में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ता चैंबरों का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वह डिजिटल पुस्तकालय का भी शिलान्यास करेंगे।