Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

ODI WC 2023: जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे AUS-SL, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

ODI WC 2023 Australia vs Sri Lanka ODI WC 2023 Australia vs Sri Lanka

लखनऊ। अपने पहले दोनों मैच में हार से आहत ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका वनडे विश्व कप में आज सोमवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में जब एक-दूसरे का सामना करेंगे तो उनका लक्ष्य एक-दूसरे से बेहतर प्रदर्शन करके जीत की राह पर लौटना होगा।

यह दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। ऑस्ट्रेलिया को जहां भारत और दक्षिण अफ्रीका से करारी हार का सामना करना पड़ा वहीं श्रीलंका दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान से हार गई थी।

पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम 10 टीमों की अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। उसका नेट रन रेट -1.846 है। श्रीलंका -1.161 के नेट रन रेट के साथ सातवें स्थान पर है। इन दोनों टीमों ने अभी तक टूर्नामेंट में तीनों विभाग में लचर प्रदर्शन किया है।

ऑस्ट्रेलिया का खराब क्षेत्ररक्षण वास्तव में हैरान करने वाला है। उसने अभी तक दो मैच में छह कैच टपकाए हैं। यह टूर्नामेंट में अभी तक किसी भी टीम का सबसे खराब प्रदर्शन है।

श्रीलंका का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर

उसकी गेंदबाजी में भी वह पैनापन नहीं दिखा जिसके लिए वह जाने जाते हैं। उसके बल्लेबाज भी नहीं चल पाए हैं और आलम यह है कि उसकी टीम अभी तक 200 रन की संख्या पर नहीं कर पाई है। पहले मैच में उसके बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों के सामने नहीं चल पाए जबकि दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने उनकी बखिया उधेड़ दी थी।

खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या से जूझ रहे श्रीलंका का आक्रमण कमजोर है और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के लिए लय हासिल करने का यह सुनहरा मौका होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैदान पर एक मैच खेल चुकी है और उसको इसका भी फायदा मिल सकता है।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने इस सप्ताह के शुरू में कहा था कि वह अपने गेंदबाजों को रोटेट नहीं करेंगे। इसका मतलब है कि वह तेज गेंदबाजी विभाग में कमिंस, जोश हेज़लवुड और मिशेल स्टार्क के साथ उतरेंगे जबकि स्पिन विभाग की जिम्मेदारी एडम जांपा और ग्लेन मैक्सवेल पर होगी।

श्रीलंका की टीम भी अभी तक टूर्नामेंट में अपेक्षानुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई है। उसके बल्लेबाजों ने बेहतर खेल दिखाया है तथा पिछले दोनों मैच में 320 से अधिक का स्कोर बनाया लेकिन गेंदबाजी उसके लिए चिंता का विषय है।

चोटिल दासुन की जगह मेंडिस को कमान

कई प्रमुख गेंदबाजों की अनुपस्थिति में खेल रही श्रीलंका की टीम ने अभी तक दो मैच में 775 रन लुटाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ एक समय उसकी टीम जीत की तरफ बढ़ रही थी लेकिन 20 वर्षीय मथीशा पथिराना जैसे युवा गेंदबाजों की अनुभवहीनता उसकी राह में रोड़ा बन गई। इससे पाकिस्तान विश्वकप में रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल करने में सफल रहा।

श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले एक और करारा झटका लगा है। कप्तान दासुन शनाका जांघ की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह कुसल मेंडिस टीम का नेतृत्व करेंगे।

कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा मैच?

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका मैच सोमवार(16 अक्तूबर लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। टॉस आधे घंटे पहले दोपहर डेढ़ बजे होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, दुशान हेमंथा/चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालगे, महीश तीक्ष्णा, कासुन राजिथा/लाहिरु कुमारा, दिलशान मदुशंका।

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

Previous Post
Nithari case

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली और मोनिंदर पंढेर HC से दोषमुक्त, मिली थी फांसी की सजा

Next Post
Israel may attack Hezbollah in Lebanon

अब हिज्बुल्ला की बारी! इस्राइल ने लेबनान सीमा से अपने नागरिकों को हटाया, गाजा से निकलने की दी चेतावनी

Advertisement