राजीव मेंदीरत्ता के निर्देशन व नितिन मिश्रा के प्रोड्क्शन में बन रही सीरीज
लखनऊ। उप्र की राजधानी व नवाबों की नगरी लखनऊ में आज वेब सीरीज जैकपॉट का मुहूर्त शॉट लिया गया। कोमिक जॉनर की ये वेब सीरीज seventh sense production द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है। वेब सीरीज के प्रोड्यूसर नितिन मिश्रा और इस सीरीज को डॉयरेक्ट राजीव मेंदीरत्ता द्वारा किया जा रहा है।
इस सीरीज की कहानी सन् 1998 के दौर पर आधारित है, जिसमें पुराने लखनऊ को दर्शाया गया है। इस सीरीज के जरिए लखनऊ के लोगों को रोजगार मिल रहा है औऱ साथ ही नए कलाकारों को अपनी कला दिखाने का एक मंच भी मिल रहा है।
इस सीरीज में जाने माने कामेडियन राजीव निगम के साथ टीवी जगत के कई होनहार कलाकार भी नजर आएंगे, जिनमे रोहन गदोंत्रा, तान्या शर्मा, जतिन सिंह जामवाल औऱ स्वाती शर्मा जैसे कलाकार दिखाई देंगे।


