सारण। बिहार के सारण जिला के दरियापुर प्रखंड के मस्तीचक में चल रहे 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में भगदड़ मचने की खबर सामने आ रही है। भाड़ी भीड़ होने की वजह से कुछ महिलाएं दब गईं। इनमें से दो की मौत हो गई है, जबकि पांच घायल बताई जा रही है। इसी महायज्ञ एवं आई हॉस्पिटल का उद्घाटन के लिए एक दिन पहले गुरुवार को राज्यपाल पहुंचे हुए थे।
काफी संख्या में उमड़ी थी भीड़
यह महायज्ञ तीन-चार दिनों से चल रहा है। आज इसका समापन है। इस मौके पर महायज्ञ में शामिल होने के लिए काफी संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
घायलों और मृतकों की हुई पहचान
मृतकों में औरंगाबाद जिले के दाऊद नगर निवासी राम प्यारे राम की पत्नी 56 वर्षीया रामकली देवी हैं। घायलों में आरा जिले के सुरेश तिवारी की पत्नी गीता देवी, औरंगाबाद के राजाराम साह की पत्नी माछी देवी , स्व प्रकाश साह की पत्नी फूल कुमारी देवी, दरभंगा जिले के पुतुल झा की पत्नी रामा देवी व वीरेंद्र मिश्र की पत्नी बुची देवी बताई गई है । ये सभी पीएमसीएच रेफर है।