लखनऊ। सपा नेत्री पूजा शुक्ला गिरफ्तार कर लीं गईं हैं। पूजा शुक्ला के खिलाफ गौतमपल्ली थाने में केस दर्ज हुआ है। सीएम आवास के पास विवादित पोस्टर लगाने के मामले में यह केस दर्ज हुआ है। पूजा शुक्ला ने यूपी डायल -100 की लड़कियों के प्रदर्शन पर बीजेपी के खिलाफ यह पोस्टर लगाया था।
जब मामले पर सपा नेता पूजा शुक्ला ने बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने मात्र बीजेपी राज में महिलाओं की दशा पर सीएम योगी का ध्यान खींचना चाहा था। उन पर विरोधी कितने भी केस कर लें लेकिन वो हमेशा महिलाओं के पक्ष में आवाज उठाती रहेंगी, वो और सपा डायल 100 महिलाओं के साथ है।
मामले पर गौतमपल्ली थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूजा शुक्ला के खिला्रफ केस दर्ज किया गया है। दोषी पाये जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पूजा शुक्ला ने बीते यूपी चुनाव में बीजेपी नेता नीरज बोरा के खिलाफ चुनाव लड़ा था और प्रथम रनर अप रही थीं। पूजा मात्र 30 हजार के वोट से चुनाव हार गई थीं। उन्होंने बीजेपी पर बेइमानी से जीत का भी आरोप लगाया था।
पूजा शुक्ला को पुलिस अपने साथ ले गई कल गौतम पल्ली थाने में पूजा शुक्ला पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। पूजा शुक्ला को किस थाने पर ले जाया गया, इसकी जानकारी पुलिस नही दे रही है।