प्रादेशिक
बिहार में बालू माफिया का तांडव, दारोगा को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला; एक पुलिसकर्मी घायल
जमुई। बिहार के जमुई में बेखौफ बालू माफियाओं ने सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया है। यहां बालू माफियाओं ने बालू लदे ट्रैक्टर से कुचलकर दारोगा की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा कि अवैध बालू खनन की सूचना के बाद दारोगा साथी पुलिसकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे थे।
इसी दौरान उन्होंने बालू लदे ट्रैक्टर को देखकर उसे रोकने की कोशिश की लेकिन ट्रैक्टर ड्राइवर नहीं रुका और उसने दारोगा को ट्रैक्टर से रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक पुलिसकर्मी घायल भी हुआ है।
गरही थाना इलाके की घटना
चौंकाने वाला मामला गरही थाना इलाके के रोपावेल के पास का है। बालू माफियाओं ने गश्ती पर गए अपर थानाध्यक्ष की ट्रैक्टर से कुचल कर मार डाला है। वहीं इस दौरान एक होमगार्ड के जवान राजेश कुमार साह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ट्रैक्टर से कुचलकर मारे गए दारोगा 2018 बैच के एसआई प्रभात रंजन हैं। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिले के एसपी शौर्य सुमन सदर अस्पताल पहुंचे।
ट्रैक्टर से कुचला, दारोगा की मौत
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब सात बजे पुलिस टीम गश्त के लिए निकली थी। इसी दौरान बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस टीम ने देखा। दारोग प्रभात रंजन ने ट्रैक्टर ड्राइवर को रोकने का इशारा किया। हालांकि, ट्रैक्टर ड्राइवर कुछ अलग ही सोच के बैठा था। उसने ट्रैक्टर रोकने के बजाय स्पीड बढ़ा दी। आरोपी ड्राइवर ने दारोगा प्रभात रंजन और उनके साथी राजेश कुमार साह को रौंद दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गया।
मामले की जांच तेज
पूरा घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि पुलिस टीम को बचने का मौका ही नहीं मिला। दारोगा और पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना मिलते ही गरही थाना प्रभारी अमरेश कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। इस बीच दोनों घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अपर थाना प्रभारी प्रभात रंजन को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद जमुई एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही।
प्रादेशिक
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।
अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
लेजर शो के जरिए प्रदर्शित होगी यूपी की विकास गाथा और समृद्ध विरासत
-
नेशनल3 days ago
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की बड़ी मांग, सरकार को जाति आधारित जनगणना करानी चाहिए
-
नेशनल3 days ago
मानहानि केस में सांसद संजय राउत को मुंबई की शिवड़ी कोर्ट ने सुनाई सजा, 15 दिन की जेल और 25 हजार का जुर्माना
-
मनोरंजन3 days ago
बॉलीवुड की क्वीन और बीजेपी सांसद कंगना रनौत की फिल्म “इमरजेंसी” में कुछ सीन पर लगेंगे कट, उसके बाद रिलीज हो सकती है फिल्म
-
खेल-कूद3 days ago
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है ,पहला मैच 6 अक्टूबर को ग्वालियर में होगा
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के लिए आज पड़ेंगे वोट, दो फेज में होगा मतदान
-
प्रादेशिक13 hours ago
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मानवविज्ञान विभाग ने ग्रामीणों को पर्यावरण और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया
-
नेशनल2 days ago
बिहार के समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोच की खिड़कियों के शीशे टूटे, कई यात्री घायल