Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार: घर में लगी आग, दंपती समेत परिवार के 3 लोग जिंदा जले; दो की हालत गंभीर

Published

on

massive fire in Motihari

Loading

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी में एक घर में भीषण आग लग गई। इसमें परिवार के तीन लोग जिंदा जल गए। वहीं दो की हालत गंभीर है। लोगों का कहना है कि शनिवार सुबह गोदाम में रखी रूई में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई, जो देखते-देखते पहली मंजिल तक पहुंच गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घर के अंदर मौजूद पांच लोग फंस गए थे। वह निकलने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, निकल नहीं पा रहे थे।

फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने में काफी वक्त लग गया। इस दौरान परिवार तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें रौशन पड़ित (28), उसकी पत्नी कविता देवी (24) और उनकी बहन सालू (15) शामिल हैं। वहीं रौशन के पिता सुबोध पड़ित (47) और मां सुभावित देवी (42) की हालत नाजुक है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के रेलवे गुमटी के पास की है।

ऐसे बंद हो गया बाहर निकलने का रास्ता

लोगों का कहना है कि सुबोध पड़ित अपने परिवार के साथ शुक्रवार रात घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर सोये थे। सुबह करीब छह बजे के आसपास घर में नीचे से आग लग गई। घर के नीचे रुई और प्लास्टिक का गोदाम से आग की शुरुआत हुई थी।

जहां आग लगी वहीं घर का सीढ़ी था। इसके वजह से घर से लोग बाहर नहीं निकल सके। आग का धुआं देख कर आसपास के लोग वहा जमा हो कर अपने अपने घर के छत से पानी फेंक कर किसी तरह आग बुझाने का प्रयास कर रहे था।

दीवार को तोड़ कर लोगों को बाहर निकाला

इसी बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, किसी तरह ग्रामीणों ने घर के दीवार को तोड़ कर लोगों को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं तीन को आनन फानन में मोतिहारी भेजा गया। जहां एक की मौत हो गई। वहीं सुबोध पड़ित का निजी नर्सिंग होम में जबकि उनकी पत्नी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

छत से कूदकर बचाई जान

स्थानीय लोगों का कहना है कि घर के मालिक सुबोध पड़ित ने छत से नीचे कूद कर खुद की जान बचाई। वहीं उनकी पत्नी को ग्रामीणों ने दीवार तोड़ कर बाहर निकाला। इधर, सभी घायल को जब ग्रामीण ले कर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो वहां डॉक्टर नहीं थे। इसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा गया।

 

Continue Reading

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending