Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

DNA विवाद पर क्यों चुप हैं नीतीश बाबू, संयोजक बनना है क्या? सम्राट चौधरी का जोरदार हमला

Published

on

Nitish kumar Samrat Chaudhary

Loading

पटना। तेलंगाना के होने वाले मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी द्वारा बिहार के DNA को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सियासत तेज हो गई है। जदयू के बाद अब भाजपा के नेता भी हमलावर हो गए हैं।

इसी क्रम में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अपने एक्स हैंडल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से तीखे सवाल पूछे हैं। उन्होंने लिखा कि तेलंगाना के कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने बिहार और पिछड़ा वर्ग का अपमान किया है लेकिन आप चुप क्यों हैं नीतीश बाबू? INDI गठबंधन के संयोजक बनने का सपना देख रहे हैं क्या?

रेवंत रेड्डी ने बिहार के DNA पर उठाया सवाल

दरअसल, कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर पर तीखा हमला बोलते हुए बिहार के DNA पर भी सवाल उठा दिया था। उन्होंने कहा था कि केसीआर के पूर्वज बिहार के थे और पलायन करके आंध्र प्रदेश के विजयनगरम आए थे।

फिर अगली पीढ़ी के रूप में केसीआर तेलंगाना में सक्रिय हो गए। वे कुर्मी जाती से हैं। उन्होंने कहा था कि तेलंगाना का डीएनए बिहार के डीएनए से बेहतर है। वहीं अब रेवंत के बयान पर बवाल हो रहा है।

नित्यानंद राय ने भी बोला हमला

नित्यानंद राय ने भी रेवंत रेड्डी के बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि चार राज्यों में करारी शिकस्त के बाद से कांग्रेस बंटवारे की राजनीति पर उतर गई है। रेवंत का बयान राहुल गांधी की राजनीति का हिस्सा है। कांग्रेस निर्लज्जता से बिहार के हमारे कुर्मी भाइयों-बहनों का अपमान कर रही है।

उन्होंने कहा कि बिहार के डीएनए पर प्रश्न करने वाली को कांग्रेस को यहां की जनता अपनी शक्ति की अनुभूति कराएगी। बिहार के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। उत्तर और दक्षिण का भेद पैदा कर राजनीति करने वाली कांग्रेस के डीएनए में ही बंटवारा है।

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending