Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

भारतीय खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को किया निलंबित, नए अध्यक्ष संजय सिंह के फैसले भी रद्द

Published

on

Sports Ministry suspends new Indian Wrestling Federation

Loading

नई दिल्ली। भारतीय खेल मंत्रालय ने आज रविवार 24 दिसंबर को बड़ा फैसला लिया। मंत्रालय ने नवनियुक्त भारतीय कुश्ती संघ (WFI) को निलंबित कर दिया है। माना जा रहा है कि खिलाड़ियों के विरोध के कारण यह फैसला लिया गया ।

बता दें कि पहलवानों के विरोध के बाद इस साल भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को कुश्ती संघ के अध्यक्ष के पद से हटा दिया था। उसके बाद हुए चुनाव में बृजभूषण के करीबी संजय सिंह चुनाव जीत गए।

संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद दिग्गज पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का एलान कर दिया। उनके बाद बजंरग पूनिया ने पद्मश्री लौटा दिया था। उनके अलावा हरियाणा के पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह ने भी पद्मश्री लौटाने का एलान कर दिया।

बजरंग बोले- सही निर्णय

कुश्ती संघ को निलंबित किए जाने के बाद आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अनुभवी पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा, ”यह सही निर्णय लिया गया है। जो हमारी बहन-बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा है उसके खिलाफ संबंधित लोगों को पूरी तरह से हटाया जाना चाहिए।

हमारे ऊपर कई इल्जाम लगाए गए। राजनीति की गई। जब हम पदक जीतते हैं तो देश के होते हैं। हम खिलाड़ी कभी भी जात-पात नहीं देखते। एक साथ एक थाली में खाते हैं।”

बजरंग ने कहा, “जो संघ बनाई जाती है वह खिलाड़ियों की मदद के लिए बनाई जाती है, उन्हें परेशान करने के लिए नहीं। हम निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने हर राज्य में अपने लोग रखे हैं। हमारी सच्चाई नहीं दिखाई गई।

हम किसी तरह राजनीति से नहीं जुड़े थे। विपक्ष ने हमारा साथ दिया। हमने सरकार के लोगों को भी कहा था साथ देने के लिए। किसी ने तब साथ नहीं दिया। महिला सांसदों को खत भी लिखा था, लेकिन किसी ने साथ नहीं दिया। लड़कियों ने हिम्मत जुटाई।”

खेल-कूद

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से, 8 टीमों को मिल गया अपना कप्तान

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से हो सकती है, जिसको लेकर अब सभी 10 फ्रेंचाइजियों के पास अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए लगभग एक महीने का समय बचा है। इसी कड़ी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 13 फरवरी को आगामी सीजन के लिए अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया जिसमें उन्होंने रजत पाटीदार को जिम्मेदारी सौंपी है।

वहीं कुछ टीमों ने पिछले सीजन में कप्तानी करने वाले प्लेयर्स की जिम्मेदारी को बरकरार रखने का फैसला किया है। ऐसे में अब तक 8 टीमों के कप्तानों के नाम जहां आईपीएल 2025 सीजन के लिए फाइनल हो चुके हैं तो वहीं 2 टीमों को अभी भी अपने नए कप्तान के नाम का ऐलान करना है।

आईपीएल 2025 के लिए अब तक जिन 8 टीमों के कप्तानों के नामों का फैसला हो चुका है उसमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का नाम शामिल है। वहीं अब सभी फैंस को डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान के नाम का ऐलान का इंतजार है।

आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में केकेआर की टीम ने श्रेयस अय्यर को रिटेन करने का फैसला नहीं किया था, जिनकी कप्तानी में उन्होंने पिछले ही सीजन खिताब जीता था। वहीं मेगा ऑक्शन में अय्यर पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा बन गए ऐसे में अब केकेआर को आईपीएल 2025 के लिए अपनी नई कप्तान का ऐलान करना होगा। केकेआर टीम की कप्तानी की रेस में 2 खिलाड़ी इस समय आगे चल रहे हैं, जिसमें वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे का नाम शामिल है।

आईपीएल 2025 के लिए अब तक सामने आए टीमों के कप्तान के नाम

मुंबई इंडियंस – हार्दिक पांड्या

चेन्नई सुपर किंग्स – रुतुराज गायकवाड़

राजस्थान रॉयल्स – संजू सैमसन

गुजरात टाइटंस – शुभमन गिल

सनराइजर्स हैदराबाद – पैट कमिंस

पंजाब किंग्स – श्रेयस अय्यर

लखनऊ सुपर जाएंट्स – ऋषभ पंत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – रजत पाटीदार

 

 

 

 

 

Continue Reading

Trending