चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल को नाजायज बताया है। विज ने कहा कि स्पेशलिस्ट कैडर अलग होने की मांग को स्वीकृति मिल चुकी है और डॉक्टरों को यह बता भी दिया गया है। शेष मसलों पर मिल बैठकर विचार किया जा सकता है, मगर हड़ताल नाजायज है। विज ने कहा कि डाक्टर काफी समझदार शख्सियत होती है और हरियाणा में ज्यादातर डाक्टर काम कर रहे हैं।
Home » हरियाणा: सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, कहा-ये स्ट्राइक नाजायज