प्रादेशिक
बिहार में क्या होने जा रहा बड़ा खेला? भाजपा ने बुलाई विधान मंडल दल की बैठक, सियासी अटकलें तेज
पटना। बिहार का सियासी तापमान चढ़ा हुआ है। राज्य में किसी बड़े राजनीतिक उलट-फेर की संभावना दिख रही है। इसी बीच आज शुक्रवार को मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने अपने विधान मंडल दल की बैठक बुला ली है। भाजपा की इस पहल को लेकर राजनीतिक अटकलें तेज है। बैठक को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। इस बैठक को नीतीश कुमार की नाराजगी की बैठक से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।
भाजपा विधान मंडल दल के नेता विजय सिन्हा के आवास पर बैठक चल रही है। इस बीच राजद प्रमुख लालू यादव एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है।
इस एजेंडे पर भी चर्चा होने की उम्मीद
भाजपा नेताओं का दावा है कि बैठक में दो एजेंडे पर बातचीत होगी। पहली युवा मतदाताओं के लिए सम्मेलन का आयोजन और दूसरा पांच फरवरी से शुरू हो रही बजट सत्र को लेकर भी पार्टी रणनीति सम्मिलित है।
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का दावा है कि पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर युवा मतदाता सम्मलेन का आयोजन करने जा रही है। हर विधानसभा क्षेत्र में इसका आयोजन होगा। साथ ही शीघ्र ही गांव चलो अभियान की शुरुआत करेगी। इसके तहत एक साथ 45 हजार गांव में नेता जन संपर्क करने पहुंचेंगे। इसके लिए पार्टी की तरफ से पंचायतवार संयोजक बनाए गए हैं।
प्रादेशिक
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।
अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
लेजर शो के जरिए प्रदर्शित होगी यूपी की विकास गाथा और समृद्ध विरासत
-
नेशनल3 days ago
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की बड़ी मांग, सरकार को जाति आधारित जनगणना करानी चाहिए
-
नेशनल3 days ago
मानहानि केस में सांसद संजय राउत को मुंबई की शिवड़ी कोर्ट ने सुनाई सजा, 15 दिन की जेल और 25 हजार का जुर्माना
-
मनोरंजन2 days ago
बॉलीवुड की क्वीन और बीजेपी सांसद कंगना रनौत की फिल्म “इमरजेंसी” में कुछ सीन पर लगेंगे कट, उसके बाद रिलीज हो सकती है फिल्म
-
खेल-कूद2 days ago
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है ,पहला मैच 6 अक्टूबर को ग्वालियर में होगा
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के लिए आज पड़ेंगे वोट, दो फेज में होगा मतदान
-
प्रादेशिक11 hours ago
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मानवविज्ञान विभाग ने ग्रामीणों को पर्यावरण और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया
-
नेशनल2 days ago
बिहार के समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोच की खिड़कियों के शीशे टूटे, कई यात्री घायल