Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नीतीश कुमार को लगा एक और झटका, अब इस बड़े नेता ने भी छोड़ दिया JDU का साथ; जानें कारण

Published

on

Nitish Kumar

Loading

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को एक के बाद एक झटका मिल रहा है। आज अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के बीच जदयू के एक और दमदार नेता ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक, जदयू (JDU) के प्रदेश प्रवक्ता डॉ सुनील कुमार सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

इस संबंध में उन्होंने बिहार के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को पत्र लिखकर जानकारी दी है। उन्होंने अपने पत्र में बताया कि वह व्यक्तिगत कारणों से पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। हालांकि, कुछ विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो वह भगवान राम को लेकर पार्टी के स्टैंड से काफी नाराज चल रहे थे। इस वजह से उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

इस नेता ने भी जदयू से दिया था इस्तीफा

बता दें कि कुछ ही दिनों पहले जदयू के एक और बड़े नेता ने पार्टी से इस्तीफा दिया था। बांका में अंग किसान मोर्चा के संयोजक और आस्था फाउंडेशन के निदेशक कौशल कुमार सिंह ने 15 जनवरी को जदयू (JDU) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कौशल कुमार सिंह ने पिछले दिनों ही अपने समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता ली थी। जिसके बाद उन्हें पार्टी के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी थी। उन्होंने भी इस्तीफे में पार्टी में चल रही गतिविधियों से निराशा प्रकट किया था।

Continue Reading

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending