रांची, 26 नवंबर 2026। झारखंड मंत्रिपरिषद की आगामी बैठक 1 दिसंबर 2026 (मंगलवार) को आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 3 बजे से रांची स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की गई है।
बैठक में राज्य सरकार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, बैठक के एजेंडे को लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।