पटना। बिहार की बदली हुई राजनीतिक फिजां का असर सोशल साइट X पर खूब दिखाई दे रहा है। नीतीश कुमार के आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर NDA में शामिल होने को लेकर X पर गजब के पोस्ट हो रहे हैं। आज सुबह तक RJD और I.N.D.I. गठबंधन नीतीश का दोस्त था, वहीं अब ये विपक्ष बन चुका है।
नीतीश कुमार के पलटी मारते ही RJD नेता भी खुलकर सामने आ गए हैं। बिहार के पूर्व मंत्री व लालू यादव के बड़े सुपुत्र तेज प्रताप यादव ने इशारों-इशारों में नीतीश की बेवफाई पर निशाना साधा। उन्होंने एक कविता के जरिए अपने दिल के दर्द को बयां किया। वहीं उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने भी बिना नाम लिए नीतीश को आड़े हाथ लिया। रोहिणी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘कूड़ा फिर कूड़ेदानी में गया।’ तेज प्रताप यादव ने एक पोस्ट में नीतीश कुमार को गिरगिट रत्न तक दे डाला। कुल मिलाकर लालू कुनबा बुरी तरह से बिफरा है।
आइए देखते हैं X पर डाली गई कुछ पोस्ट
कविता के जरिए साधा नीतीश पर निशाना
लालू प्रसाद यादव के बड़े सुपुत्र और RJD नेता तेज प्रताप यादव ने एक्स (ट्विटर) पर एक कविता की कुछ लाइनें शेयर की। इस कविता के जरिए उन्होंने नीतीश कुमार पर बिना नाम लिए निशाना साधा। तेज प्रताप ने कहा, ‘जब भाव न जागा भावों में, उस भावों का कोई भाव नहीं.. ऐसी भावों का कोई स्थान नहीं, जिनका भाव नहीं अपनों की भावों में.. कहां रखी है भाव तेरी, जिनका ख़्याल तेरी भावों में, बस सत्ता का ख़्याल है तेरी भावों में, अपनों के भावों का क्या हुआ। तेरा अंत होगा और अंत होगा तेरी भावों का.. कोई स्थान नहीं होगा तेरा, जब बात होगी तेरी भावों का।’
जब भाव न जागा भावों में,
उस भावों का कोई भाव नहीं,
ऐसी भावों का कोई स्थान नहीं,
जिनका भाव नहीं अपनों की भावों में,
कहाँ रखी है भाव तेरी, जिनका ख़्याल तेरी भावों में,
बस सत्ता का ख़्याल है तेरी भावों में,
अपनों के भावों का क्या हुआ।तेरा अंत होगा और अंत होगा तेरी भावों का, कोई…
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) January 28, 2024
तेज प्रताप यादव एक और पोस्ट डाला, “गिरगिट” तो बस यूँ ही बदनाम है..! रंग बदलने की रफ़्तार से तो पलटिस कुमार को भी “गिरगिट रत्न“ से सम्मानित करना चाहिए।
“गिरगिट” तो बस यूँ ही बदनाम है..! रंग बदलने की रफ़्तार से तो पलटिस कुमार को भी “गिरगिट रत्न“ से सम्मानित करना चाहिए।
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) January 28, 2024
रोहिणी आचार्य का नीतीश पर निशाना
तेज प्रताप यादव के साथ-साथ उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने भी नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। रोहिणी ने ट्विटर पर लिखा, ‘ कूड़ा गया फिर से कूड़ेदानी में, कूड़ा – मंडली को बदबूदार कूड़ा मुबारक।’
कूड़ा गया फिर से कूड़ेदानी में
कूड़ा – मंडली को बदबूदार कूड़ा मुबारक pic.twitter.com/gQvablD7fC— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) January 28, 2024
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने भी किया हमला
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, ‘…हमारे 15 महीनों के कार्य और NDA के जितने दिनों का शासन रहा उसमें हमारा 15 महीनों का शासनकाल भारी है… तेजस्वी यादव ने काम किया है, काम करेंगे, जनता के बीच जाएंगे और NDA और नीतीश की नांव को डुबाएंगे… पल्टीमार राजनीति फिर जग गई…’