लुधियाना। पंजाब कैबिनेट की गुरुवार को सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में सीम भगवंत मान बजट की तारिख का भी एलान किया। सीम मान ने बताया कि 5 मार्च को बजट पेश होगा. बजट सत्र 1 मार्च से 15 मार्च तक चलेगा। मंत्रिमंडल की बैठक का विवरण साझा करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब विधानसभा का बजट सत्र एक से 15 मार्च तक बुलाया जाएगा. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पांच मार्च को पेश किया जाएगा.
मंत्री ने बताया कि बजट सत्र एक मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। उन्होंने बताया कि राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा चार मार्च को और बजट पर चर्चा छह मार्च को होगी। एक और फैसले में, कैबिनेट ने पिछले साल सुल्तानपुर लोधी में ड्यूटी के दौरान मारे गए होम गार्ड जसपाल सिंह के परिवार को विशेष मामले के रूप में अनुग्रह अनुदान को मंजूरी दे दी।
जसपाल सिंह की मौत तब हुई जब पिछले साल नवंबर में कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में ‘निहंगों’ के एक समूह ने कथित तौर पर गोलीबारी की थी. यह घटना तब हुई जब पुलिसकर्मियों ने सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा अकाल बुंगा साहिब को ‘निहंगों’ के एक गुट से खाली कराने की कोशिश की।