रांची। अगर आप युवा हैं और नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आपके पास अच्छा मुका है। झारखंड उच्च न्यायालय ने अंग्रेजी स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jharhandhighcourt.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 31 मार्च 2024 तक चलेगी।
पदों का ब्योरा
इस भर्ती के तहत, कुल 399 पदों पर भर्ती की जाएगी. जिसमें 397 पद झारखंड राज्य के सिविल न्यायालयों में अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के लिए है, तो वहीं 2 पद न्यायिक अकादमी झारखंड, रांची में अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के लिए है.
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही अंग्रेजी में 80 वर्ड्स प्रति मिनट की रफ्तार से स्टेनोग्राफी और 40 वर्ड्स प्रति मिनट की रफ्तार से टाइपिंग होनी चाहिए. जिसके लिए 5 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी.
अनिवार्य उम्र सीमा
जनरल वर्ग- अधिकतम 35 साल
ईडब्ल्यूएस वर्ग- अधितम 35 साल
ओबीसी वर्ग- अधिकतम 37 साल
महिला वर्ग- अधिकतम 38 साल
एससी-एसटी व दिव्यांग वर्ग- अधिकतम 40 साल
आवेदन शुल्क क्या है
जनरल वर्ग- 500 रुपये
ईडब्ल्यूएस वर्ग- 500 रुपये
ओबीसी वर्ग- 500 रुपये
महिला वर्ग- 500 रुपये
एससी-एसटी व दिव्यांग वर्ग- 125 रुपये
भर्ती प्रक्रिया
इन पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम, टाइपिंग टेस्ट और इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा. जिसके बाद योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. जिसके लिए 80 हजार से ज्यादा तक की सैलरी दी जाएगी.