Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

हर तरफ बीजेपी के विज्ञापन दिख रहे, हमारी पार्टी के अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया: कांग्रेस

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थीं। प्रेस कांफ्रेस में कांग्रेस ने बीजेपी को जमकर निशाने पर लिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने चुनावी चंदा के जरिए अपने अकाउंट भर लिए हैं। कांग्रेस ने कहा कि हर तरफ केवल बीजेपी का विज्ञापन दिख रहा है। दूसरी तरफ कांग्रेस के अकाउंट को सीज कर दिया गया है। खरगे ने बीजेपी पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने कंपनियों से किस तरह पैसे लिए हैं ये बताना नहीं चाहता हूं। उन्होंने कहा कि बीजेपी का हर जगह फाइव स्टार दफ्तर है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश का हर नागरिक चुनाव में भाग लेने के लिए इच्छुक है। किसी भी लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव अनिवार्य है। सभी राजनैतिक दलों के लिए लेवल प्लेइंग फील्ड हो। उन्होंने कहा कि चुनावी बॉन्ड के बारे में जो जानकारी या तथ्य सामने आए हैं, वो चिंताजनक और शर्मनाक है। भाजपा को 56 फीसदी चंदा मिला, जबकि कांग्रेस को केवल 11 फीसदी ही चंदा मिला है। हिंदुस्तान की 70 साल की लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसा कभी नहीं हुआ है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जांच कर रही है, तो मुझे उम्मीद है कि सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।

इसके बाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इस मामले पर कहा कि चुनाव प्रचार को प्रभावी बनाने के लिए हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इलेक्टोरल बॉन्ड के कारण भाजपा को भारी फायदा हुआ है। हम सभी मानते हैं कि यह असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है। वहीं कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने इस बाबत कहा कि 1994-1995 साल के लिए हमें असेसमेंट नोटिस भेजा गया है। यह किस चीज का लोकतंत्र है। हमें 30-40 साल पुरानी चीज के लिए नोटिस भेजा जा रहा है। 0.7 फीसदी के लिए हमारे ऊपर 126 फीसदी का जुर्माना लगा दिया गया है। 14 लाख 40 हजार रुपये के लिए हमारे ऊपर 210 करोड़ का पेनाल्टी लगा दिया गया है। हमारे बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया है। चुनाव प्रचार, पैम्फलेट इत्यादि सभी चुनावी खर्चों के लिए पैसे नहीं हैं। यह लोकतंत्र का उल्लंघन है। आयकर विभाग की तरफ से हमें 210 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा गया है।

प्रेस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में लोकतंत्र बचा ही नहीं है। हमारे बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है। हम चुनाव में खर्चे नहीं कर सकते हैं और चुनाव में प्रचार नहीं कर सकते हैं। खासकर ये ऐसे समय पर हो रहा है, जब चुनाव में केवल 2 महीने का वक्त बचा हुआ है। मात्र 14 लाख रुपये के लिए हमारी पूरे बैंक खाते और पैसे को फ्रीज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम 20 फीसदी जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं। लेकिन हम 2 रुपये तक खर्च नहीं कर सकते हैं। कोई कोर्ट इस बारे में कुछ नहीं कर रहा, ना ही चुनाव आयोग और मीडिया इस बाबत कुछ कह रहा है। आप सब लोगों को लूट लिया जाएगा अगर ऐसे ही खामोश रहे तो।

Previous Post

बदायूं डबल मर्डर: दोनों बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, दरिंदों ने बॉडी पर किए 23 वार

Next Post

अमेरिका ने अरुणाचल प्रदेश को बताया भारत का अभिन्न हिस्सा, चीन को हद में रहने की दी नसीहत

Advertisement