Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी पहुंचे हाथरस, जिला अस्पताल में घायलों का जाना हाल, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Published

on

Loading

लखनऊ। यूपी के हाथरस जनपद के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रतीभानपुर में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में हुई भगदड़ के बाद सीएम योगी ने मुआवजे का एलान कर दिया है। इतना ही नहीं सीएम योगी ने कहा है कि इस घटना का जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जायेगा। इस बीच सीएम योगी खुद फील्ड पर उतर गए हैं। सीएम योगी आज हाथरस पहुंचे। हाथरस पहुंचकर सबसे पहले वो वहां के जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकत की। साथ ही सीएम ने घायलों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना. मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने घायलों का हर संभव मदद दिलाने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने अस्पताल में कितने लोग भर्ती है और हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है इसकी रिपोर्ट भी देखी।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर हेलीपेड पर उतरा। उसके बाद उन्होंने अपने मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों से घटना की जानकारी ली। फिर अस्पताल के लिए रवाना हुए। सीएम योगी के आने की खबर के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए। ओपीडी को कुछ देर के लिए बंद किया गया। हाथरस में हुई भगदड़ घटना पर यूपी के मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है, घायलों का इलाज चल रहा है। सीएम घायल व्यक्तियों और उनके परिवारों से मिलने के लिए हाथरस पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री घटना की खबर पल-पल हमसे और प्रशासन के माध्यम से ले रहे हैं। घटना के लिए जिम्मेदार पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञात हो कि हाथरस में मंगलवार को सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई थी। इस घटना में 121 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और 28 लोग घायल हैं। हाथरस पहुंचने के बाद सीएम योगी ने यहां सर्किट हाउस में हालात का जायजा लिया।

 

उत्तर प्रदेश

जवान बनाने वाली ‘टाइम मशीन’ के नाम पर कानपुर के ‘बंटी-बबली’ ने बुजुर्गों को लगाया 35 करोड़ का चूना

Published

on

By

Loading

कानपुर। यूपी के कानपुर से ठगी का ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां एक बंटी-बबली पति-पत्नी ने बुजुर्गों को जवान बनाने का लालच देकर करोड़ों रु ठग लिए। इसके बाद दोनों पकडे जाने के डर से विदेश भाग गए। पता चला है कि दोनों ने लोगों से करीब 35 करोड़ रु की ठगी की है।

उन्‍होंने बताया कि इसके लिए ऑक्‍सीजन थेरेपी दी जाएगी। इसके लिए उन लोगों ने इजरायल से 25 करोड़ की मशीन मंगाकर कानपुर में लगाई है। इतना ही नहीं दोनों ने कस्टमर्स को ऑफर भी दिया कि अगर वे अपने साथ अन्य को भी जोड़ते हैं तो उनका ट्रीटमेंट फ्री होगा। इस चैन सिस्टम की वजह से कई लोग झांसे में आ गए। किदवई नगर की एक बुजुर्ग महिला को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। पता चला कि दंपती ने अब तक कई बुजुर्गों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

साकेत नगर में पिछले दिनों राजीव दुबे और उनकी पत्‍नी रश्मि ने मिलकर रिवाइवल वर्ल्‍ड नाम से एक थेरेपी सेंटर खोला। इन लोगों ने दावा किया कि यहां ऑक्‍सीजन थेरेपी की मदद से बुजुर्गों को जवान बना दिया जाएगा। कानपुर की हवा बहुत तेजी से प्रदूषित हो रही है, इसलिए ऑक्‍सीजन थेरेपी बहुत जरूरी है। इनके झांसे में कई बुजुर्ग आ गए। आरोपियों ने ऐसा चेन सिस्‍टम बनाया जिसमें और लोगों को जोड़ने पर फ्री में ट्रीटमेंट देने की बात कही। धीरे-धीरे कई लोग इनके झांसे में आने लगे।

शिकायतकर्ता महिला रेनू सिंह चंदेल ने बताया कि उन्‍होंने गोविंद नगर थाने में रश्मि और राजीव दुबे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं, डीसीपी अंकिता शर्मा का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए रेड कार्नर नोटिस भी जारी किए जाने की तैयारी चल रही है।

Continue Reading

Trending