चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने छात्रों को तोहफा दिया है। राज्य के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने ऐलान किया है कि प्रदेश के सरकारी और मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले सभी बच्चों के लिए बस पास की सुविधा को अब 60 किलोमीटर से बढ़ाकर 150 किलोमीटर कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल, कॉलेज और संस्थानों में पढ़ने वाले राज्य के सभी स्टूडेंट्स को रियायती बस पास जारी किए जाएंगे।
सरकार के इस फैसले से राज्य प्रदेश भर के लाखों छात्रों को काफी फायदा होगा। परिवहन मंत्री असीम गोयल ने बताया कि यह बस पास कॉलेज, संस्था के अधिकारियों की इजाजत के बाद छमाही के आधार पर जारी किए जाएंगे। परिवहन विभाग के द्वारा जारी पत्र के अनुसार जो भी स्कूल, कॉलेज या संस्थान अपने स्टूडेंट्स के लिए बस का पास बनवाना चाहता है तो उनको अपने स्कूल या कॉलेज से संबंधित सर्टिफिकेट संबंधित रोडवेज डिपो के पास भेजना होगा। यह सर्टिफिकेट किसी बडे़ अधिकारी के द्वारा ही जारी किया जाना चाहिए।
बता दें कि इससे पहले हरियाणा में नायब सैनी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 10वीं और 12वीं में 60 फीसदी नंबर पाने वाले हर स्टूडेंट्स का हैप्पी कार्ड बनाने की सुविधा देने की तैयारी में है। वह सभी हरियाणा रोडवेज की बसों में करीब 500 किलोमीटर तक फ्री सफर कर सकेंगे।