जयपुर। हाल में आए बजट को लेकर किसानों ने राजस्थान सरकार का आभार जताया है। सीएम आवास पर बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आए किसान मोर्चा के सदस्यों ने बजट में किसानों के लिए की गई घोषणाओं के लिए सीएम भजनलाल शर्मा का आभार जताया और उन्हें बधाई दी।
वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी किसानों का आभार जताने पर धन्यवाद किया। साथ ही इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार हमेशा किसानों के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी आय बढ़ाने के लिए सरकार बनने के बाद से ही प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसके लिए किसान सम्मान निधि में 2 हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
सीएम भजनलाल शर्मा ने आगे कहा कि बजट में की गई घोषणाएं किसानों के जीवन में बदलाव लाने वाली हैं। इन घोषणाओं के जरिए किसान का जीवन आर्थिक रूप से समृद्ध होगा। मंत्रियों और अधिकारियों को इन घोषणाओं को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।