जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सरकार नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है। राजस्थान सरकार ने अपने पहले पूर्ण बजट में एक साल में एक लाख पदों पर सरकारी नौकरियां देने की घोषणा की है। नौकरियां किस विभाग में कितनी दी जाएगी। इस बारे में सरकार की ओर से कुछ नहीं बताया गया है। रिक्त पदों पर नौकरियां दिए जाने के वर्गीकरण आगामी दिनों में किए जाने की बात कही है।
उधर रिक्त पदों की संख्या देखी जाए तो सबसे ज्यादा भर्तियां शिक्षा विभाग में होना संभावित है क्योंकि शिक्षा विभाग में 33 फीसदी से ज्यादा पद रिक्त हैं। माध्यमिक शिक्षा के ताजा आंकड़े सामने आए है जिनमें 3,70,000 पदों में से 1,24,672 पद रिक्त हैं। अगर शैक्षणिक कार्य से जुड़े पदों की बात की जाए तो कुल 2,95,359 स्वीकृत पदों में से 77,352 पद रिक्त हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि आगामी दिनों में शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा भर्तियां हो सकती है।
राज्य सरकार ने अपने बजट में घोषणा की है कि सरकार 5 साल में कुल 4 लाख पदों पर सरकारी नौकरियां देगी। पहले एक साल में एक लाख पदों पर नौकरी दी जाने की घोषणा भी की गई है।