जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता कृष्ण स्वरूप शर्मा बाथरूम में नहाते समय फिसलकर गिर गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए आरबीएम हॉस्पिटल भरतपुर ले जाया गया।
चिकित्सकों की एक विशेष टीम द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल, उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद कहा कि गिरने के कारण उन्हें कुछ चोटें आई हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की और कहा कि उनके पिताजी का उपचार अच्छे से हो रहा है। उन्होंने चिकित्सकों का धन्यवाद किया और सभी से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने का अनुरोध किया।
आरबीएम हॉस्पिटल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मुख्यमंत्री के परिवार के कई सदस्य वहां मौजूद हैं। अस्पताल प्रशासन ने भी पूरे उपचार प्रक्रिया में कोई कमी न आने देने का आश्वासन दिया है।