चंडीगढ़। पंजाब सरकार में मंत्री डॉ बलजीत कौर ने बुधवार को पंजाब भवन में सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक की मजबूती के लिए एक समीक्षा बैठक में कहा कि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों, पिछड़ीं श्रेणियों और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए लगातार यत्नशील है।
उन्होंने पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम फॉर एससी स्कीम का लाभ अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए जिला/ तहसील सामाजिक न्याय और अधिकारिता को आदेश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्गों के युवाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। पंजाब सरकार अनुसूचित जाति और आर्थिक तौर पर पिछड़े वर्गों के लोगों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लाभपात्रों को समय पर मुहैया कराया जाए। इस मौके पर बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक डीके तिवाड़ी, डायरेक्टर अंमृत सिंह, डायरेक्टर-कम-संयुक्त सचिव राज बहादुर सिंह और डिप्टी डायरेक्टर रविन्दरपाल सिंह, हरपाल सिंह, सुखसागर सिंह और अशीश कथूरिया विशेष तौर पर उपस्थित थे।