भोपाल। सागर जिले के शाहपुर में हादसे में 9 बच्चों की मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के निर्देश पर जिले के कलेक्टर दीपक आर्य और पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी को देर रात हटा दिया गया। उनके स्थान पर संदीप जी आर को कलेक्टर और सहवाल को पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। साथ ही संयुक्त कलेक्टर सागर संदीप सिंह को भी हटा दिया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में पदस्थ डाॅक्टर हरिओम बंसल को निलंबित कर दिया गया है।
मानसून से पहले मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि किसी तरह की कोई दुर्घटना नहीं होने चाहिए। सीएम ने कहा था कि अधिकारी संवेदनशील और सतर्क रहें लेकिन जिस तरह से सागर के शाहपुर में घटना घटी उसे अधिकारियों की लापरवाही माना गया।
इसके कारण मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिकारियों को हटाया गया है। अभिषेक तिवारी अब सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय होंगे।