चंडीगढ़। पंजाब में बढ़ती नशा तस्करी को रोकने के लिए नई एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा हैं। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान मोहाली में इसका उद्घाटन करेंगे। इससे बढ़ते नशे के कारोबार को अब रोकने में मदद मिलेगी। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का उद्देश्य पंजाब में ड्रग्स को खत्म करना है। इस फोर्स में कई लोग शामिल होंगे जो तस्करी रोकने के लिए अहम कदम उठाएंगे।
नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए फोर्स की तरफ से आम जनता के लिए वाट्सएप नंबर भी जारी किया जाएगा, जिससे लोग आसानी से अपनी बात फोर्स के लोगों से कर सकेंगे।
जानकारी मुताबिक, बिल्डिंग में बनाई गई लेटेस्ट कंप्यूटर लैब से पंजाब में नशा तस्करों पर पैनी नजर रखी जाएगी। आपको बता दें कि सीएम . मान मोहाली में आज एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे।