उत्तर प्रदेश
36.51 करोड़ पौधरोपण के बाद अब वानिकी नववर्ष मनाएगी योगी सरकार
लखनऊ | योगी सरकार वनों के सृजन-संरक्षण पर और तेजी से कदम बढ़ा रही है। यूपी में वृहद रूप से एक दिन (20 जुलाई) में 36.51 करोड़ पौधरोपण सफलतापूर्वक करने के बाद योगी सरकार वानिकी नववर्ष भी मनाएगी। इसके तहत पहली अक्टूबर को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित प्लूटो हॉल में राज्य स्तरीय आयोजन होगा। 2023-24 में स्थापित विशिष्ट वनों और उपलब्धियों से संबंधित बुकलेट का भी विमोचन होगा। साथ ही पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जनअभियान 2025 के लिए मिशन टीम भी अभी ही घोषित की जाएगी। बहराइच से पकड़े गए दो भेड़ियों को लखनऊ चिड़ियाघर लाया गया था। वे यहां क्वारंटीन थे, जिन्हें अब बाड़े में छोड़ा जाएगा।
पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जनअभियान-2024 की मिशन टीम को काम का मिलेगा पुरस्कार
पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जनअभियान- 2024 को सफल बनाने वाली मिशन टीम का सम्मान भी किया जाएगा तो वहीं योगी सरकार के मार्गदर्शन में विभाग ने अगले वर्ष की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके तहत पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जनअभियान 2025 के लिए मिशन टीम के गठन की घोषणा होगी। वर्ष 2024-25 के लिए नवगठित मिशन टीम को बेटन हस्तांतरित किया जाएगा। उप्र कैंपा वेबसाइट का भी उद्घाटन होगा। साथ ही वानिकी वर्ष 2023-24 में स्थापित विशिष्ट वनों से संबंधित बुकलेट व इस वर्ष में प्राप्त उपलब्धियों पर बुकलेट का विमोचन भी होगा।
समस्त प्रभागों में विभागीय कर्मचारियों व आमजन को किया जाएगा जागरूक
लखनऊ स्थित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वानिकी नववर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।एक दिन में 36.51 करोड़ पौधे लगाकर योगी सरकार ने रच चुकी है इतिहासयोगी सरकार ने 2024 में एक दिन (20 जुलाई) में 36.51 करोड़ पौधे लगाकर इतिहास रच चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में इसका शुभारंभ किया था। इस दिन लखनऊ, गोरखपुर व प्रयागराज में सीएम ने पौधरोपण भी किया था।
उत्तर प्रदेश
अधिकारी सही से काम नहीं करेंगे तो जनता से जूतों से पिटवाऊंगा: संगीत सोम
लखनऊ। सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि अगर अधिकारी सही से काम नहीं करेंगे, कानून का पालन नहीं करेंगे तो जनता से जूतों से पिटवाऊंगा। संगीत सोम को बीजेपी का फायर ब्रांड नेता माना जाता है। संगीत सोम अपने वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर भी टिप्पणी करते दिख रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि एक-दो को छोड़कर सभी भगवान क्षत्रिय मां की कोख से पैदा हुए हैं।
वीडियो में संगीत सोम कहते दिख रहे हैं कि हां, उन्होंने ही अधिकारी को धमकाया था। वीडियो में उनकी ही आवाज है। लेकिन मुझे लगता है कि उसे कम धमकाया था। अफसर अगर काम नहीं करेंगे तो उनको मैं पब्लिक के जूते से पिटवाऊंगा। माना जा रहा है कि वीडियो गन्ना समिति के चुनाव से जुड़ा है। जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पूर्व विधायक ने कहा कि क्षत्रिय समाज को एकजुट होना होगा। पार्टियों से टिकट लेने में जद्दोजहद करनी पड़ती है। तलवार, बंदूक की लड़ाई छोड़कर एकजुट होकर राजनीतिक पकड़ मजबूत बनाएं। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में समाज की ताकत कमजोर होने के कारण लोगों को बांध, सड़कों की मांग को लेकर भटकना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि बंटवारे के समय पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करने का वायदा किया गया था, लेकिन वहां उनके साथ इतने जुल्म हुए कि उनकी संख्या न के बराबर रह गई। इस दौरान एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, विजयवीर सिंह, ठाकुर रंजीत सिंह, राजीव चौहान, रामवीर सिंह, महेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 hours ago
तनावमुक्त रहना चाहते हैं तो सोशल मीडिया से एक हफ्ते के लिए बना लें दूरी, शोध में हुआ खुलासा
-
प्रादेशिक2 days ago
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मानवविज्ञान विभाग ने ग्रामीणों को पर्यावरण और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया
-
नेशनल2 days ago
जम्मू में गरजे पीएम मोदी- कांग्रेस आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है
-
प्रादेशिक2 days ago
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
इजरायल की एयरस्ट्राइक में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह और उसकी बेटी की मौत की खबर
-
प्रादेशिक3 days ago
देवताल-माणापास लोक विरासतीय यात्रा-2024 सम्पन्न
-
मनोरंजन2 days ago
आखिर लता मंगेशकर ने क्यों नहीं की थी शादी, खुद इंटरव्यू में किया था खुलासा
-
खेल-कूद2 days ago
सड़क हादसे में घायल हुए सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान, अस्पताल में इलाज जारी