मनोरंजन
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा, कहा-आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद
मुंबई। अभिनेता गोविंदा अब खतरे से बाहर हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। डिस्चार्ज के बाद गोविंदा का पहला वीडियो सामने आ चुका है। गोविंदा के फैंस उन्हें देख बेहद खुश है। गलती से अपनी ही बंदूक से पैर पर गोली लगने के बाद गोविंदा को 1 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी सर्जरी की गई।
डिस्चार्ज होने के बाद गोविंदा की पहली झलक
मुंबई के क्रिटीकेयर अस्पताल में 3 भर्ती रहने के बाद गोविंदा को अब छुट्टी मिल गई है। गोविंदा को हॉस्पिटल 1 बजे डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद गोविंदा की पहली झलक भी सामने आ चुका है। वह रेड कलर की कार से अपनी पत्नी सुनीता संग घर की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। उन्हें देखने के लिए अस्पताल के बाहर उनके फैंस की भीड़ देखने को मिल रही है। अस्पताल से बाहर आकर गोविंदा अपने फैंस और पैपराजी से रूबरू हुए और हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया।
मीडिया से बात करते दिखे गोविंदा
आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद अब मैं ठीक हो गया हूं। आप सभी ने मेरे लिए जो दुआ कि थी उसके लिए मैं आप सभी का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त करता हूं।’ इसके पहले गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा कहा था कि, ‘घर पर डॉक्टर ने 6 हफ्ते का बेडरेस्ट करने को कहा है, तो हम ज्यादा किसी से नहीं मिल पाएंगे क्योंकि इन्फेक्शन होने का डर है।
मनोरंजन
साऊथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर मोहन राज का निधन, 70 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर मोहन राज का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार को 70 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से वो बीमार चल रहे थे। उन्हें पार्किंसंस रोग था, जिससे दिमाग कमजोर होकर काम करना बंद कर देता है। ये बीमारी इंसान को अंदर से खोखला कर देती है।
इसी बीच अभिनेता और निर्देशक दिनेश पणिकर ने सोशल मीडिया पर मोहन राज के निधन की खबर सुनते ही अपना दुख व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने बताया कि मोहन राज का उनके घर पर दोपहर करीब 3 बजे निधन हो गया और उनका अंतिम संस्कार अगले दिन तिरुवनंतपुरम में किया जाएगा।
काम की बात करें तो मोहन राज ने अपने करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया था, लेकिन खलनायक के रोल से उन्हें ज्यादा पहचान मिली। उन्हें उप्पुकंदम ब्रदर्स, चेनकोल, आराम थंपुरन और नरसिम्हम में उनके किरदारों के लिए आज भी याद किया जाता है।
-
ऑफ़बीट3 days ago
Gandhi Jayanti 2024 : भारतीय नोटों पर कैसे छपी गांधी जी की तस्वीरें किसने और कब खींची थी फोटो, जाने कुछ अनसुने किस्से
-
आध्यात्म2 days ago
नवरात्रि में करें इस मंत्र का जाप, हर मनोकामना होगी पूरी
-
खेल-कूद2 days ago
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की मुश्किलें बढ़ीं, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का समन
-
नेशनल3 days ago
अरविंद केजरीवाल जल्द ही खाली करेंगे मुख्यमंत्री आवास, एक-दो दिन में नए घर में होंगे शिफ्ट
-
नेशनल2 days ago
राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में अब नशे का सामान भी मिल रहा है: सुधांशु त्रिवेदी
-
प्रादेशिक3 days ago
प्रशांत किशोर पटना के वेटनरी कॉलेज में अपनी पार्टी जन सुराज को करेंगे लॉन्च, एक करोड़ सदस्यों के साथ होगा पार्टी का गठन
-
नेशनल2 days ago
अरविंद केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया भी खाली करेंगे सरकारी आवास, हरभजन सिंह के घर में होंगे शिफ्ट
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
खेलते हैं खिलाड़ी तो सम्मान, पद और पुरस्कार देती है योगी सरकार