मुंबई। नवरात्रि के त्योहार के दौरान मुंबई मेट्रो के अंदर भजन-कीर्तन करने वाले व्यक्तियों की आलोचना की है और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने उस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए काफी कुछ लिखा। जिसके बाद लोगों ने उनकी आलोचना करनी शुरू कर दी। सामने आए वीडियो में मेट्रो के अंदर फर्श पर लोग बैठे हुए हैं।
ग्रुप नें सभी ‘भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा’ और कुछ दूसरे गुजराती गरबा गीत गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब कुछ ने तो इस वीडियो की खूब तारीफ की है और कुछ ने आलोचना की है। इसमें एक नाम पूजा भट्ट का भी है।
पूजा भट्ट ने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर कर लिखा, ‘पब्लिक प्लेस पर इन सब की कैसे इजाजत है? इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि ये हिंदुत्व पॉप है, क्रिसमस कैरोल है, बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर है या कुछ भी है। किसी भी हाल में सार्वजनिक स्थानों का इस तरह से गलत इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। कैसे और क्यों अथॉरिटी ने इसकी इजाजत दी?