नेशनल
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे ने लिया बड़ा फैसला, हल्के मोटर वाहनों को नहीं देना पड़ेगा टोल टैक्स
मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने से पहले एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली कैबिनेट में एक बड़ा फैसला लिया है। मुंबई से एंट्री करने वाले सभी पांच टोल बूथों पर हल्के मोटर वाहनों से टैक्स नहीं वसूला जाएगा। यह फैसला आज रात से लागू हो जाएगा। यह टोल प्लाजा वाशी, ऐरोली, मुलुंड(एलबीएस रोड), मुलुंड (ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे) और दहिसर में मौजूद हैं।
5 टोल होंगे फ्री
उन्होंने कहा, ‘मुंबई में एंट्री के समय , दहिसर टोल, आनंद नगर टोल, वैशाली, ऐरोली और मुलुंड समेत 5 टोल प्लाजा थे। इन टोल पर 45 रुपये और 75 रुपये वसूले जाते थे, यह 2026 तक प्रभावी था। लगभग 3.5 लाख वाहन आते-जाते थे। उनमें से लगभग 70 हजार भारी वाहन थे और 2.80 लाख हल्के वाहन थे। आज सरकार ने रात 12 बजे के बाद हल्के वाहनों को टोल से छूट देने का फैसला किया है। लोगों को कतारों में लगने वाला समय बचेगा। सरकार कई महीनों से इस पर चर्चा कर रही थी और आज यह क्रांतिकारी फैसला लिया गया है।
नेशनल
जम्मू-कश्मीर के नए मुख्यमंत्री बने उमर अब्दुल्ला, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिलाई शपथ
जम्मू। जम्मू-कश्मीर को आज नई सरकार मिल गई है। नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की मौजूदगी में सीएम पद की शपथ ली।
नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला केंद्र शासित प्रदेश के पहले और जम्मू-कश्मीर में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। इस मौके पर इंडिया गठबंधन ने शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, NCP शरद गुट से सुप्रिया सुले, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, CPI से डी राजा और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
उधर शपथ ग्रहण से पहले नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गया है। कांग्रेस ने उमर सरकार में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। पार्टी अब उमर अब्दुल्ला सरकार को बाहर से समर्थन देगी। सवाल है कि आखिर कांग्रेस उमर सरकार में क्यों नहीं शामिल हो रही है। अगर कांग्रेस नाराज है तो उसकी नाराजगी किस बात को लेकर है ये आपको बताते हैं।
जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 6 सीटें आई हैं। अब्दुल्ला परिवार मानकर चल रहा था कि इस बार कांग्रेस का जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन अच्छा रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। यही वजह है कि एनसी ने कांग्रेस को रिजल्ट के बाद खास तरजीह नहीं दी है।
90 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42, बीजेपी को 29, कांग्रेस को 6, पीडीपी को 3, जेपीसी को 1, सीपीआईएस को 1, AAP को 1, जबकि 7 निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली है। जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने गठबंधन में चुनाव लड़ा है।
-
लाइफ स्टाइल2 days ago
थका-थका रहता है शरीर, ये हो सकता है कारण; जानें उपाय
-
मनोरंजन2 days ago
मुंबई मेट्रो में भजन-कीर्तन करने वाले ग्रुप पर भड़कीं पूजा भट्ट
-
ऑफ़बीट1 day ago
WORLD STUDENT DAY : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती आज, युवाओं और बच्चों के हित के लिए किए अनेक काम
-
नेशनल2 days ago
भाजपा नेता हरनाथ सिंह यादव की सलमान खान को सलाह,- आप बड़े एक्टर, बिश्नोई समाज से माफी मांग लो
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
मिस्र में भीषण सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत, 33 घायल, यूनिवर्सिटी की बस से घर लौट रहे थे छात्र
-
नेशनल20 hours ago
यूपी में उपचुनाव की तारीखों का एलान, जानें किस दिन आएंगे नतीजे
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
यूपी के बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल, गोली लगने से एक युवक की मौत
-
खेल-कूद2 days ago
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 रन से हराया, सेमीफइनल की दौड़ से लगभग बाहर