मुंबई। बिग बॉस, टीवी सीरियल्स और हिंदी फिल्मों में धूम मचाने के बाद एक्टर एजाज खान अब सियासी अखाड़े में भी कूद गए हैं। एजाज खान ने बीते रोज महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में अपना पर्चा भरा है। एजाज खान मुंबई के वर्सोवा इलाके से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। बीते रोज एजाज खान ने आजाद समाज पार्टी (ASP) के ध्वज तले अपना नामांकन भरा है।
एजाज खान ने खुद इसकी जानकारी दी है। एजाज ने नामांकन भरते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में एजाज खान ने आजाद समाज पार्टी का नीला गमछा भी पहना हुआ था।
Alhamdulillah @BhimArmyChief thnx brother for trusting me let’s fight together ❤️ pic.twitter.com/eTH4XejaSF
— Ajaz Khan (@AjazkhanActor) October 29, 2024
अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एजाज़ खान ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह मुंबई की वर्सोवा सीट पर रिटर्निंग ऑफिसर के सामने नामांकन पत्र दाखिल करते दिख रहे हैं। इस दौरान एजाज खान ने हाफ स्लीव टीशर्ट और जैकेट पर आजाद समाज पार्टी का नीला दुपट्टा पहना था।