Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

ताकत का अहसास कराइए, पत्थरबाज सड़कों पर झाड़ू लगाएंगे

कोडरमा/हजारीबाग/जमशेदपुर |  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार से चुनावी दौरे पर उतरे। पहले दिन सीएम ने झारखंड में प्रचार किया। उन्होंने कोडरमा से डॉ. नीरा यादव, बरकठा से अमित यादव, बड़कागांव से रोशनलाल चौधरी, हजारीबाग सदर से प्रदीप प्रसाद, जमशेदपुर पूर्व से पूर्णिमा दास साहू, पश्चिम से सरयू रॉय, पोटका से मीरा मुंडा व जुगसलाई से रामचंद्र सहिस के लिए वोट मांगा। सीएम ने कांग्रेस, राजद व झामुमो गठबंधन पर प्रहार किया। उन्होंने एक तरफ जहां झारखंड की वर्तमान परिस्थिति को लेकर चेताया तो वहीं आह्वान किया कि ताकत का अहसास कराइए, पत्थरबाज सड़कों पर झाड़ू लगाकर रास्ता साफ करेंगे और हर घर पर बजरंगी पताका फहराती दिखाई देगी। सीएम योगी ने झारखंडवासियों को छठ महापर्व की बधाई दी। उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को भी प्रणाम किया। सीएम ने झारखंडवासियों को अयोध्या, काशी व मथुरा आने का निमंत्रण दिया।

अन्यायी व अत्याचारी को जन्नत नहीं, जहन्नुम ही मिलेगा

सीएम योगी ने कहा कि जो लोग कहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर नहीं बन पाएगा, वे देख रहे हैं कि मंदिर भी बन गया और रामलला विराजमान भी हो गए हैं। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश निर्दोष नागरिकों-हिंदुओं को छोड़ने वाले को छोड़ता नहीं है। श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर बने, इसके लिए रामभक्तों ने संघर्ष किया। लाखों रामभक्तों ने बलिदान भी दिया। सीएम ने कहा कि कांग्रेस, राजद, झामुमो राम मंदिर निर्माण के मार्ग में बाधक थे, जैसे ही जनता ने मोदी जी को देश की कमान सौंपी। यूपी में भाजपा सरकार बनी, 500 वर्ष की समस्या का समाधान हो गया। पत्थरबाज पहले कश्मीर में भी थे, अब वे राम नाम सत्य की यात्रा पर जा चुके हैं। 2017 के पहले यूपी में भी पत्थरबाज थे। इनके आका पालते थे तो यह पर्व-त्योहार में विघ्न डालते थे, लेकिन अब माफिया यूपी छोड़ चुके हैं या जहन्नुम की यात्रा पर जा चुके हैं। अन्यायी व अत्याचारी को जन्नत नहीं, जहन्नुम ही मिलेगा।

लोगों ने कहा कि कांवड़ यात्रा निकली तो दंगा हो जाएगा, हमने कहा कि एक बार आरपार हो ही जाए

सीएम ने यूपी की चर्चा करते हुए कहा कि गाजियाबाद से मेरठ होते हुए हरिद्वार तक चार करोड़ यात्री कांवड़ यात्रा लेकर निकलते हैं। 2017 से पहले सरकार कांवड़ यात्रा नहीं निकालने देती थी। हमारी सरकार ने कहा कि हम कांवड़ यात्रा निकालने देंगे तो लोगों ने कहा कि दंगा हो जाएगा। हमने कहा कि एक बार आरपार हो ही जाए, देखा जाएगा। आज कांवड़ यात्रा भी निकलती है और हेलीकॉप्टर से उन पर पुष्पवर्षा होती है। योगी ने झारखंडवासियों से भी अपील की कि ताकत का अहसास कराइए, इससे पत्थरबाज आपके लिए सड़कों पर झाड़ू लगाकर रास्ता साफ करेंगे और हर घऱ में बजरंगी पताका फहराई दिखाई देगी।

जिस प्रकार से डेमोग्राफी चेंज हुई है, आने वाले समय में यह लोग घरों में शंख नहीं बजाने देंगे

सीएम ने झारखंडवासियों का आह्वान किया कि जातियों में बंटिए मत। जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम पर बांटने वाले वही लोग हैं, जो संकट आने पर साथ खड़े नहीं होंगे। कांग्रेस ने 1947 से देश को जख्म दिया। यही काम राजद ने बिहार व झामुमो ने झारखंड में किया। जिस प्रकार से झारखंड के अंदर रोहिंग्या की घुसपैठ प्रारंभ कराई गई है। डेमोग्राफी इसी प्रकार चेंज हुई तो यह लोग आज यात्रा रोक रहे हैं, आने वाले समय में घरों में घंटी व शंख नहीं बजाने देंगे। भाजपा को लाइए, एक रहिए और नेक रहिए। भाजपा लाइए, रामनवमी की सुरक्षित यात्रा निकालिए। देश का इतिहास गवाह है, जब भी जाति, क्षेत्र व भाषा के नाम पर बटे हैं तो निर्ममता से कटे हैं।

कहीं बांग्लादेशी तो कहीं रोहिंग्या घुसपैठ हो रही है, दुस्साहस की पराकाष्ठा तब होती है, जब रामनवमी जुलूस पर पथराव होता है
सीएम योगी कांग्रेस, झामुमो व राजद पर तल्ख रहे। बोले कि कहीं बांग्लादेशी तो कहीं रोहिंग्या घुसपैठ हो रही है। दुस्साहस की पराकाष्ठा तब होती है, जब पर्व-त्योहार में उनके द्वारा मां दुर्गा, रामनवमी जुलूस पर पथराव होता है। 2017 के पहले यूपी में भी होता था, लेकिन अब वहां शोभायात्रा पर पथराव नहीं होता, क्योंकि ऐसे करने वाले अंजाम भुगतते हैं। यूपी में कर्फ्यू है न दंगा, वहां सब चंगा। सीएम ने कहा कि जैसे कश्मीर से पत्थऱबाज समाप्त हुए, भाजपा सरकार बनने पर वैसे ही झारखंड से नक्सलवाद भी समाप्त करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले दिनों हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा दो तिहाई से अधिक सीटें जीती और कांग्रेस धराशायी हो गई। वहां की जनता ने बताया कि विकास, सुरक्षा, सुव्यवस्था व सुशासन के लिए डबल इंजन आवश्यक है और मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार चले तो सोने पर सुहागा है।

लूट का इससे घटिया स्तर नहीं देखा जा सकता

सीएम योगी ने कहा कि देश की आजादी के लिए कोडरमा से चार-चार हुतात्माओं ने बलिदान दिया था, लेकिन आज झारखंड में क्या हो रहा है। एक आलमगीर आलम औरंगजेब ने देश को लूटा व पवित्र मंदिरों को नष्ट किया था, दूसरा झामुमो सरकार का मंत्री आलमगीर था, उसके व नौकरों के घर में नोटों की गड्डियां मिली थीं। इसने गरीबों व झारखंडवासियों का पैसा लूटा। लूट का इससे घटिया स्तर नहीं देखा जा सकता। विकास के नाम पर जिन लोगों ने आमजन को छला है, यह चुनाव उन्हें जवाब देने का अवसर है। जहां भी भाजपा सरकारें हैं, वहां विकास का मॉडल और विरासत का सम्मान किया।

कांग्रेस के समय चीन भारत में घुसता था, आज उनकी सेना पीछे हट रही

सीएम योगी ने कहा कि अब देश की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं होगा। कांग्रेस की सरकार होती थी तो चीन हमारे देश के अंदर घुसता था, आज चीन की सेना पीछे हट रही है। वहां भारत की सेना गश्त कर रही है। भारत का नाम सुनकर पाकिस्तान को कंपकंपी शुरू हो जाती है। पाकिस्तान को सपने आते हैं, वह यूएन में कहता है कि भारत हमला कर सकता है, बचाओ। सरकार ऐसी ही होनी चाहिए, जो दुश्मन के दिल को दहला सके।

झामुमो सरकार का संरक्षण पाकर झारखंड में फल-फूल रहे माफिया, यूपी से माफिया हो चुके गायब

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस, झामुमो व राजद ने गरीबों के पेट पर लात मारा, किसानों को आत्महत्या और नौजवानों को पलायन के लिए मजबूर किया। प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर यह क्षेत्र अभ्रक की खदानों के लिए जाना जाता है। घर बनाने के लिए गरीब को एक ट्राली बालू नहीं मिलता, लेकिन सरकार का संरक्षण प्राप्त करके बालू माफिया, वन माफिया, शराब माफिया, भूमाफिया फल-फूल रहे हैं। माफिया का उपचार केवल भाजपा है। पहले उत्तर प्रदेश में भी माफिया सीना तानकर चलते थे, लेकिन 2017 के बाद जब बुलडोजर ने चलना प्रारंभ किया तो दुर्दांत से दुर्दांत माफिया भी उत्तर प्रदेश को छोड़ चुके हैं। खनन, वन, पशु, संगठित अपराध में लिप्त माफिया, शराब, भूमाफिया आदि यूपी से ऐसे ही गायब हो गए हैं, जैसे गधे के सिर से सींग।

योगी ने झारखंड के लिए गिनाई मोदी की गारंटी

सीएम ने कहा कि देश में एक तरफ मोदी के नेतृत्व में एनडीए व दूसरी तरफ कांग्रेस के नेतृत्व में झामुमो व राजद जैसा इंडी गठबंधन है। दोनों की गारंटी में अंतर है। हर गरीब को मकान, नौजवान के हाथ को काम, किसान के सम्मान, बेटी-बहन की सुरक्षा मोदी की गारंटी है। भाजपा ने झारखंड के लिए पांच गारंटी दी है। लक्ष्मी जोहार योजना के तहत पांच सौ रुपये में एलपीजी का सिलेंडर व साल में दो भरा सिलेंडर भी मुफ्त में उपलब्ध होगा। गोगो दीदी योजना के तहत झारखंड की हर महिला के खाते में हर महीने की 11 तारीख को 2100 रुपये तक की वित्तीय सहायता पहुंचाई जाएगी। 21 लाख परिवारों को पक्का घर तो घर निर्माण के लिए मुफ्त बालू भी मिलेगा। युवा साथी भत्ता, स्नातक-स्नातकोत्तर के बाद दो वर्ष तक नौकरी नहीं मिली तो प्रतिमाह दो हजार रुपये भत्ता देंगे। भाजपा सरकार पहले ही कैबिनेट में निर्णय लेकर नौकरी का पिटारा लेकर आएगी। पांच साल में पांच लाख नौजवानों को रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा।

भाजपा सुरक्षा दे रही तो कांग्रेस-झामुमो, राजद स्वाभिमान से खिलवाड़ कर रही

सीएम योगी ने कहा कि भाजपा सुरक्षा, स्वाभिमान, युवाओं के रोजगार, महिलाओं के सम्मान-स्वावलंबन, विकास व विरासत के समन्वय की गारंटी है। कांग्रेस, राजद व झामुमो विनाश के दूत और यह भ्रष्टाचार के फरिश्ते हैं। झारखंड में भ्रष्टाचार, अराजकता, गुंडागर्दी को बढ़ाने वाली कांग्रेस, झामुमो व राजद का इंडी गठबंधन राष्ट्र के स्वाभिमान और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। योगी ने अपील की कि वर्तमान को संवारने और भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए चुनाव में इनकी छुट्टी कर दो, शेष एनडीए सरकार करेगी।

माननीय न्यायालय ने भी जताई चिंता, कैसे घट गई आबादी

सीएम योगी ने कहा कि झारखंड माननीय न्यायालय ने चिंता व्यक्त की कि संताल क्षेत्र में जांच करो कि वहां जनजातीय की आबादी 42 से घटकर 28 फीसदी क्यों हुई। यह आबादी कैसे दूसरे समुदाय की हो गई है। सीएम ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जिस मंशा के साथ झारखंड का निर्माण किया था, उन भावनाओं को सम्मान देने, विकसित व सुरक्षित झारखंड की स्थापना के लिए यह चुनाव है। जमशेदपुर आजादी से पहले इस्पात नगरी के रूप में विख्यात है। 1907 में टाटा स्टील का प्लांट स्थापित हो गया था। यह देश के विकास में योगदान दे रहा है, लेकिन झारखंड गरीबी का दंश झेल रहा है।

जनसभाओं के दौरान केंद्रीय मंत्री व कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, झारखंड प्रभारी व राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, बिहार के मंत्री श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।

सीएम ने बच्चों को मंच पर बुलाया, दिया ऑटोग्राफ, रैलियों में खड़े रहे बुलडोजर

बड़कागांव रैली के मंच के सामने कुछ बच्चे सीएम योगी की पेंटिंग लिए खड़े थे। इन्हें देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर बुला लिया। बच्चों की हौसलाअफजाई की, फिर सुंदर पेंटिंग की तारीफ करते हुए ऑटोग्राफ दिया। बच्चों ने सीएम का पैर छुआ तो योगी जी ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया। वहीं यूपी की सुदृढ़ कानून व्यवस्था का परिचायक बन चुके बुलडोजर भी रैलियों में खड़े रहे।

Previous Post

जनहित के लिए बजट की कमी नहीं, परियोजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री योगी

Next Post

मुख्यमंत्री योगी बोले- राजस्व संग्रह में लापरवाही पड़ेगी भारी, हर स्तर पर तय होगी जवाबदेही

Advertisement