पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के तीसरे चरण के कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत 16 जनवरी से होगी और 29 जनवरी को इस चरण का आखिरी दिन होगा।
प्रगति यात्रा के तीसरे चरण के तहत सीएम नीतीश कुमार नौ जिलों का दौरा करेंगे। इनमें 16 जनवरी को पहले दिन वह खगड़िया जाएंगे। वहीं 29 जनवरी को वह मधेपुरा पहुंचेगे। तीसरे चरण के यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार का रात्रि विश्राम मधेपुरा में रखा गया है, जहां वह छह रातें गुजारेंगे।
तीसरे चरण में प्रगति यात्रा का कार्यक्रम
16 जनवरी – खगड़िया
18 जनवरी – बेगूसराय
20 जनवरी – सुपौल
21 जनवरी – किशनगंज
22 जनवरी – अररिया
23 जनवरी – सहरसा
27 जनवरी – पूर्णिया
28 जनवरी – कटिहार
29 जनवरी – मधेपुरा