Dark Mode Light Mode
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को बताया कमजोर
अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर में लगी भीषण आग, बिली क्रिस्टल, मैंडी मूर और पेरिस हिल्टन समेत विभिन्न हस्तियों के मकान जलकर राख
अरविंद केजरीवाल ने भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के घर पर तुरंत रेड करने की बात कही
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

लॉस एंजिलिस । अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर और उसके आसपास लगी भीषण आग में बिली क्रिस्टल, मैंडी मूर और पेरिस हिल्टन समेत विभिन्न हस्तियों के मकान जलकर राख हो गए हैं। कैलिफोर्निया के दमकल कर्मी तेज हवाओं के कारण इलाके में दूर-दूर तक फैल रही आग को बुझाने में जुटे हुए हैं। आग की चपेट में आने से कई मकान तबाह हो गए हैं और सड़कें जाम हो गई हैं। हजारों लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं।

कब लगी थी आग

आग मंगलवार रात में लगी थी जिस पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका। पांच लोगों की मौत हो गई है साथ ही एक लाख से अधिक लोगों को दूसरे स्थानों पर जाने का आदेश दिया गया है। आग मंगलवार रात हॉलीवुड बाउल के पास और हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम से कुछ ही दूरी पर लगी थी।

कई सितारों के घर हुए तबाह

जंगल में लगी भीषण आग के कारण कई सितारों के घर तबाह हो गए हैं। मूर का पासाडेना के पास अल्ताडेना इलाके में स्थित घर आग में जलकर राख हो गया। अभिनेत्री-गायिका ने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट में लिखा, “ईमानदारी से कहूं तो मैं सदमे में हूं। मेरे बच्चों का स्कूल भी जलकर तबाह हो गया। हमारे पसंदीदा रेस्तरां जलकर खाक हो गए। बहुत से दोस्तों और प्रियजनों ने भी सब कुछ खो दिया है।”

यह भी जानें

“द प्रिंसेस ब्राइड” और कई अन्य फिल्मों के स्टार एल्वेस ने ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा कि उनका परिवार सुरक्षित है लेकिन आग में पैलिसेड्स स्थित उनका घर जल गया। एल्वेस ने लिखा, “दुख है कि हमने अपना घर खो दिया लेकिन शुक्र है कि हम इस विनाशकारी आग से बच निकले।” इसके अलावा आग के कारण अभिनेत्री जेमी ली कर्टिस, अभिनेता एडम सैंडलर, बेन एफ्लेक, टॉम हैंक्स और स्टीवन स्पीलबर्ग, जेम्स वुड को भी नुकसान हुआ है, जिनके घर आग प्रभावित इलाके के निकट स्थित हैं।

Previous Post

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को बताया कमजोर

Next Post

Advertisement