चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा जिला कार्यालय में बोलते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधियों से सख्ती से निपटने के आदेश अधिकारियों को दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में प्रदेश में अपराधों में कमी आई है और सरकार का अपराध नियंत्रण पर पूरा ध्यान है। इसके लिये विशेषतौर पर पुलिस अधिकारियों को फ्री हैंड दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब मे कहा कि सरकार निगम चुनाव के लिये पूरी तरह से तैयार है और पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों को लेकर हमेशा तैयार रहते है। एक प्रश्न के उत्तर मे मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी सरकार का सफाया तय है।
इस मौके पर करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, असंध के योगेंद्र राणा, करनाल सांसद के प्रतिनिधि कविंद्र राणा, भाजपा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष बृज गुप्ता, हरियाणा राज्य निशक्त जन कल्याण सोसायटी की चेयरपर्सन मेघा भंडारी, पूर्व मंत्री शशि पाल मेहता, पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण लाठर, जिला महामंत्री सुनील गोयल, भाजपा नेता कृष्ण व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।