फेमस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साइबर अटैक की खबरें सामने आ रही हैं। बीती रात X के मालिक और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी। इसके बाद से ही X पर ग्लोबल आउटेज देखने को मिल रहा है। वहीं अब एलन मस्क ने इसका जिम्मेदार यूक्रेन को ठहराया है। मस्क का कहना है कि X पर साइबर अटैक यूक्रेन ने किया है।
अमेरिकी टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में एलन मस्क ने ट्वीटर पर हुए साइबर अटैक का जिक्र किया। इस दौरान मस्क ने कहा कि अभी हमें भी पूरी तरह से नहीं पता कि वास्तव में क्या हुआ है। मगर यह एक बड़ा साइबर अटैक है, जिससे ट्वीटर की स्पीड कम करने की कोशिश की गई है। हैकर का IP एड्रेस यूक्रेन के किसी इलाके में ट्रेस हो रहा है।
इससे पहले एलन मस्क ने X पर जानकारी साझा करते हुए कहा था कि X पर बड़ा साइबर अटैक हुआ है। वैसे तो X पर रोज ही कोई न कोई अटैक होता है। मगर इस बार कई चीजों की मदद से अटैक किया गया है। इसके पीछे किसी बड़े संगठन या देश का हाथ हो सकता है।
एलन मस्क का कहना है क सोमवार को X पर बार-बार ग्लोबल आउटेज देखने को मिल रहा था। X की स्पीड स्लो हो रही थी। ऐसे में सर्विसेज को मॉनिटर करने पर पता चला कि भारत में 2000, अमेरिका में 18000 और UK में 10000 लोगों ने इसकी शिकायत दर्ज की, जिसके बाद X की टीम भी एक्टिव हो गई