नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में हिंसा फैलने के बाद अबतक 50 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। तीन DCP रैंक के अधिकारी सहित 35 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार की रात भीषण हिंसा देखने को मिली है। नागपुर के महल इलाके में पथराव, कई गाड़ियों में तोड़फड़ और आसपास के इलाके में आगजनी की गई है। इस घटना के बाद से ही शहर में तनाव की स्थिति है। ऐसे में नागपुर शहर के कोतवाली, गणेशपेठ, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरा नगर और कपिल नगर पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है।नागपुर के पुलिस आयुक्त डॉ. रविंदर कुमार सिंघल ने बताया है कि यह कर्फ्यू अगले आदेश तक लागू रहेगा।
महाराष्ट्र विधानसभा में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि हिंसा में 7 आम लोग जख्मी हुए हैं, जिनमें से एक आईसीयू में है। इस बीच घटना के कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें उपद्रवियों को हिंसा करते देखा जा सकता है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दंगाई कैसे गाड़ियों को आग के हवाले कर रहे हैं।
वो नकाब में हैं और पत्थर फेंक रहे हैं। कोई लाठी से कारों का शीशा तोड़ रहा है तो कोई हाथ में तलवार लिए दौड़ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि उपद्रवियों ने पहले बाइक तोड़ी। बाइक तोड़ने के बाद बाइक के टैंक से पेट्रोल निकला। पेट्रोल में जूट की बोरी को डुबोया उसके बाद आग लगे और गाड़ियों के ऊपर फेंक दी जिस कारण दर्जनों बाइक जलकर राख हो गईं। उपद्रवियों द्वारा हिंदुओं के घरों और गाड़ियों को टारगेट किया गया। उनके घर के अंदर मंदिरों में पथराव किया गया।