लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ‘*युवा कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन किया और इस अवसर पर ‘यूपी मार्ट पोर्टल’ की शुरुआत की। यह पोर्टल राज्य के स्टार्टअप्स और उद्यमियों को मशीनरी और उपकरणों की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में 17 समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए, जिनका उद्देश्य राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देना है।
स्टार्टअप्स की चुनौतियों का होगा समाधान
सीएम योगी ने कहा कि यह पोर्टल और इससे जुड़ी योजनाएं महत्वाकांक्षी उद्यमियों की पूंजी, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की चुनौतियों* को दूर करेंगी। उन्होंने कहा,”*यह केवल एक योजना नहीं है, बल्कि एक आंदोलन है। यह उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जिनके पास सपने हैं, लेकिन संसाधनों की कमी उन्हें रोकती है।
हजारों युवाओं को मिली ताकत
मुख्यमंत्री ने मंच पर उपस्थित लाभार्थियों की सफलता की कहानियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी में एक समानता है—*उन्होंने मुख्यमंत्री युवा योजना के माध्यम से अपने सपनों को साकार किया है।इस योजना ने हजारों युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद की है और विभिन्न क्षेत्रों में उन्हें सशक्त किया है।
शैक्षणिक संस्थानों और समाज के बीच बढ़ता अलगाव चिंताजनक: सीएम योगी
कॉन्क्लेव में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि”हमारे शैक्षणिक संस्थान समाज और सरकारी योजनाओं से कटते जा रहे हैं। वे अलग-थलग द्वीप बनते जा रहे हैं। यह अलगाव खतरनाक है और इसे खत्म करने की जरूरत है।*”
पिछली सरकारों पर भी साधा निशाना अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर भी परोक्ष हमला किया। उन्होंने कहा किराज्य में पहले से हर जिले और कस्बे के आसपास एमएसएमई इकाइयों के क्लस्टर मौजूद थे, लेकिन पिछली सरकारों ने इस क्षेत्र के महत्व को कभी नहीं समझा। उन्होंने आरोप लगाया किजिनकी सोच केवल अपने परिवार तक सीमित थी, और जो सत्ता पाने के लिए समाज को बांटते थे, वे उत्तर प्रदेश की युवा आबादी के भविष्य को कैसे दिशा दे सकते थे?मुख्यमंत्री ने यह भी कहा किपूर्ववर्ती सरकारों की गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और बेईमानी ने राज्य के लोगों को पलायन के लिए मजबूर कर दिया था।