Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनता के बीच हाल जान रहे योगी के मंत्री

लखनऊ| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश सरकार के मंत्री बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों के लिए ग्राउंड जीरो पर उतरे हैं। मंत्रियों ने सोमवार को भी बाढ़ प्रभावित जनपदों का भ्रमण किया। मंत्रियों ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों का भी जायजा लिया, फिर पीड़ितों से संवाद स्थापित किया। बाढ़ पीड़ितों और जरूरतमंदों तक अविलंब सहायता पहुंचाना, राहत सामग्री का निरंतर वितरण करना योगी सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रतिनिधि, प्रशासन और संसाधन जनता के हर सुख-दुख में है। सरकार हर परिस्थिति में बाढ़ पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए तत्पर है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना व अनिल राजभर ने वाराणसी में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा

योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना व श्रम-सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने सोमवार को वाराणसी के बाढ़ग्रस्त एरिया का निरीक्षण किया। खन्ना ने प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण भी किया। प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने नमो घाट से नक्की घाट तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए राहत शिविरों में पहुँचकर पीड़ितों से संवाद किया। उन्होंने शिविरों में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, भोजन, चिकित्सा सुविधा और बिजली आपूर्ति जैसी बुनियादी जरूरतों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। खन्ना ने श्रीराम पीजी कॉलेज और दीप्ति कॉन्वेंट स्कूल हुकुलगंज में भी राहत शिविरों का दौरा कर राहत सामग्री वितरित की। खन्ना ने बच्चों को चॉकलेट भी दी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चिकित्सा टीमें पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें, जलजनित रोगों की रोकथाम हेतु समुचित प्रयास हों।

कैबिनेट मंत्री ने किया प्रयागराज के करछना तहसील के कटका डेरा गांव का निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने सोमवार को प्रयागराज के करछना तहसील के कटका डेरा गांव का निरीक्षण किया। बाढ़ की स्थिति का अवलोकन करने के साथ ही उन्होंने बाढ़ प्रभावितों का कुशलक्षेम जाना। अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ ग्रस्त इलाकों में सूखा राशन एवं मवेशियों के लिए चारा की व्यवस्था कराई जाए। बाढ़ चौकी के माध्यम से जलस्तर की सतत निगरानी एवं ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित कर आवश्यकता पड़ने पर लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत शिविर में पहुंचाने की तैयारी के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने मीरजापुर में भी राहत कार्यों का जायजा लिया और जिलाधिकारी, सीडीओ व एसपी के साथ स्थिति की जानकारी ली।

स्वतंत्र देव सिंह व संजय गंगवार ने जालौन में बाढ़ पीड़ितों को परोसा भोजन

योगी सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व राज्यमंत्री संजय गंगवार ने कालपी, जालौन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरित की। मंत्रियों ने यहां बाढ़ पीड़ितों को भोजन भी परोसा। संजय गंगवार ने माधौगढ़ का भी निरीक्षण किया। मंत्रियों ने राहत सामग्री वितरण के साथ बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। राज्यमंत्री ने अधिकारियों को त्वरित सहायता सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया।

बलिया में प्रभारी मंत्री ने किया बाढ़ व कटान क्षेत्रों का निरीक्षण

बलिया के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने बाढ़ व कटान प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने एनडीआरएफ की नाव से बाढ़ प्रभावित गोपालपुर, उदयीछपरा, दूबेछपरा बस्ती मे जाकर नुकसान व आमजन की परेशानियों का जायजा लिया। उन्होंने एनएच-31 के डेंजर प्वाइंट्स का भी निरीक्षण किया। मंत्री ने दूबेछपरा में हनुमान मंदिर से संचालित होने वाले बाढ़ राहत केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रशासनिक व बाढ़ विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही प्रभावित लोगों को विश्वास दिलाया कि पीड़ितों को समय से सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। यहां नाव से लगायत अन्य कोई भी समस्या नहीं आने दी जायेगी। जिला प्रशासन ने सारी व्यवस्था कर ली है। एनडीआरएफ ने भी मोर्चा संभाल लिया है।

राज्यमंत्री ने ली बांदा की जानकारी

जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने बाढ़ से प्रभावित ग्राम पंचायत चिल्ला, तारा (बांदा) का भ्रमण कर वहां की स्थितियों का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और आवश्यक्ताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल राहत मुहैया कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री स्वयं रख रहे प्रभावित जनपदों पर नजर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं हर प्रभावित जिले की स्थिति पर नजर रखे हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि राहत कार्यों में पारदर्शिता और मानवीय संवेदना को प्राथमिकता दी जाए। राज्य सरकार “हर पीड़ित तक सरकार” की भावना को ज़मीन पर उतारने के लिए संकल्पबद्ध है। जब तक हर पीड़ित तक सहायता नहीं पहुंचती, राहत व पुनर्वास का अभियान निरंतर जारी रहेगा। प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पीएसी की टीमें सक्रिय हैं। स्थानीय प्रशासन फील्ड में रहकर राहत कार्यों की निगरानी और समन्वय सुनिश्चित कर रहा है।

Add a comment Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

कांग्रेस ने मालेगांव विस्फोट मामले में निर्दोष हिंदुओं को फंसाकर आतंकवादियों को बचाने का काम किया- मुख्यमंत्री योगी

Next Post

योगी सरकार ने बाढ़ की आफत से 1,16,403 लोगों को दिलायी राहत, हर चुनौती से निपटने को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी तैनात

Advertisement