लखनऊ: विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज (IPMS), लखनऊ की ओर से जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था में ओरिएंटेशन डे भी मनाया गया। कार्यक्रम में लखनऊ के विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट, ऑर्थोपेडिक सर्जन, समाजसेवी और विभिन्न गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया और फिजियोथेरेपी के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद संस्था के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास श्रीवास्तव ‘बाबा’ ने फिजियोथेरेपिस्टों को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपी चिकित्सा का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचना चाहिए और लोगों को इसके महत्व के प्रति जागरूक होना जरूरी है। विशिष्ट अतिथि डॉ. बृजेश त्रिपाठी, पूर्व विभागाध्यक्ष, फिजियोथेरेपी विभाग, PGI लखनऊ ने फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में सरकार की ओर से बनाए गए नए प्रावधानों और काउंसिल के गठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की। वहीं, चंदन तिवारी ‘महाकाल जी’ और अधिवक्ता विनय सिंह ने भी कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दीं।
ज्योति किरण रतन ने समाज में फिजियोथेरेपिस्टों के योगदान पर प्रकाश डाला। सुबोध श्रीवास्तव ने फिजियोथेरेपी उपचार में सामने आ रहे नए आयामों की जानकारी दी और फिजियोथेरेपी दिवस की शुभकामनाएं दीं। अतिथि सरित सिंह ने फिजियोथेरेपी उपचार को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक डॉ. अमरेश मोहन ने कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें गुलदस्ता, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में हो रहे नए विकास और बदलती तकनीकों के बारे में भी जानकारी दी।
हेल्पमेट इंडिया ट्रस्ट की चेयरपर्सन डॉ. अनुभा ने भी फिजियोथेरेपी दिवस की शुभकामनाएं दीं। डॉ. एसपी शुक्ला ने समाज में फिजियोथेरेपिस्टों के योगदान और उनकी भूमिका पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में डॉ. नितिन, डॉ. सर्वेश मिश्रा, डॉ. अंकित शर्मा, डॉ. सर्वेंद्र विक्रम, अभिषेक कुमार, डॉ. रेशमा, डॉ. रोली, डॉ. अलका, डॉ. आकाश, उत्कर्ष, प्रिया, सूर्यांश, रंजना, वर्षा, यश, उमेश और रामानंद यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, छात्र-छात्राओं में गौरव, सत्यम, हर्ष, अंजलि, विशाल, अनुभव, शिवम, अनन्या, साक्षी, खुशी, मान्या, स्नेहा, जय, ऋतिक, दिव्यांशी, भूमिका, अंकुर, सूर्यकांत, सूफिया, अमन, ममता, राहुल सहित अन्य विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।