जालंधर। जालंधर में 13 साल की लड़की से रेप और मर्डर के मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को फास्ट ट्रैक पर ले जाकर आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ये हैवानियत की श्रेणी में आता है। आरोपी को हम फांसी लगवाएंगे।
मान ने कहा कि यह घटना बहुत ही अमानवीय है। आज के जमाने में कोई ऐसी घटना के बारे में सोच भी नहीं सकता। उन्होंने कहा कि लोगों के दिमागों में कितनी हैवानियत भरी हुई है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पटियाला में जरिया फाउंडेशन की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर करवाए गए प्रोग्राम में शामिल होने पटियाला पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि पंजाब की अमीर विरासत और कल्चर के रंग देखकर मन खुश हो गया है। उनका कहना है कि सरकार का फर्ज होता है कि वह अमीर सभ्याचारिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए संभाले जिलके लिए हमारी सरकार वचनबद्ध है।