रिपोर्ट – अनुराग श्रीवास्तव
कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक युवती को कानपुर पुलिस से न्याय नहीं मिला तो वह बीते सोमवार को मुख्यमंत्री से मिलकर उनको घटना से अवगत कराकर कार्रवाई की मांग की, युवती ने मुख्यमंत्री को बताया की चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया और धोखे से प्लाट बिकवा दिया, इसकी शिकायत पीड़िता ने थाने सहित पुलिस आयुक्त से की , जाँच कल्याणपुर के एक दरोगा ने की आरोप है की दरोगा ने पैसा दिलाने के नाम पर आरोपी से एक लाख रूपये ले लिया, और उसकी तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की, सोमवार को पीड़िता ने मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की गुहार लगाई, मुख्यमंत्री कार्यालय पुलिस आयुक्त से मामले में जवाब माँगा है,
माता पिता कि मौत के बाद चचेरे भाई ने सहारा देने के बहाने उठाया नाजायज फायदा
कल्याणपुर के बारा सिरोही निवासी रूचि सिंह (काल्पनिक नाम) अपने नाबलिग भाई के साथ रहती है, कुछ साल पहले पिता और माता की बीमारी के चलते मौत हो गई थी आरोप है कि मौत के बाद उसके फुफेरे भाई अनिरुद्ध सिंह उर्फ़ अतुल ने उसे पहले सहारा देने का नाटक किया उसके बाद उसको भरोसे में लेकर बारासिरोही वाला मकान बिकवाते हुए कहा कि दूसरी जगह उसी पैसे का मकान दिलवा देगा, मकान बिकने के बाद दस लाख रूपये अपने खाते में डलवा लिये और आठ लाख रूपये पीड़िता के खाते में डलवाये और भरोसा दिलवाया कि उसे 50 वर्ग गज का प्लाट दिलवा कर बचा हुआ पैसा उसके भाई के भविष्य के लिये फिस्क करवा देगा,
पैसा भी लिया और अकेलेपन का फायदा उठा दुष्कर्म किया
पीड़िता ने आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को बताया कि बीते दिन अनिरुद्ध रात को नशे कि हालत में आया और उसके नाबलिग भाई को जान से मारने कि धमकी देते हुए कहा कि तुमने अगर मेरी बात नहीं मानी तो तेरे भाई को जान से मार देंगे धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और कहा कि किसी से कहा तो जान से मार दूँगा
पीड़िता की शिकायत पर दरोगा ने नहीं की कार्रवाई , आरोपी से एक लाख रूपये लेने का आरोप
पीड़िता ने मुख्यमंत्री को बताया की उसने पुलिस आयुक्त को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, जाँच कल्याणपुर थाने में तैनात दरोगा राजवीर सिंह को जाँच मिली दरोगा ने अनिरुद्ध सिंह उर्फ़ अतुल को पनकी रोड चौकी बुलवाया और एक लाख रूपये दिलवा दिया बाकी पैसा कुछ दिन बाद दिलवाने की बात कही मगर, काफी समय बीतने के बाद भी दरोगा ने ना बाकी का पैसा दिलवाया जब उसने अतुल से पैसा माँगा तो अतुल ने कहा की अब वह बाकी पैसा नहीं देगा एक लाख रूपये दरोगा को दे दिया तुम कुछ नहीं कर पाओगी जिसपर पीड़िता ने दरोगा से दोबारा पैसे दिलाने को कहा तो दरोगा ने इनकार कर दिया, पीड़िता ने कई बार पुलिस अधिकारीयों की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई मगर कहीं सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद सोमवार को वह लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर घटना से अवगत कराया,
मुख्यमंत्री ने पीड़िता को दिया बड़ा आश्वासन
दुष्कर्म पीड़िता जिसके पास आय का कोई साधन नहीं है छोटे भाई की भी जिम्मेदारी है । पीड़िता को सुनकर मुख्यमंत्री योगी ने छोटे भाई की शिक्षा मुफ्त कराने , आय का साधन उपलब्ध कराने और आवास दिलाने का आश्वासन दिया है ।