नई दिल्ली/देहरादून| “International Seminar on Sustainable Development in the Himalayas – A People-Centric Approach” जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर आनंदमय भारती फ़ाउंडेशन के चेयरमैन एवं निदेशक श्री बसंत कुमार झा को पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम Molyar Resource Foundation द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें देश-विदेश के विशेषज्ञों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री झा ने कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि आनंदमय भारती फ़ाउंडेशन से जुड़े प्रत्येक स्वयंसेवक, सहयोगी और शुभचिंतक के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि फ़ाउंडेशन निरंतर पर्यावरण संरक्षण, महिला स्वावलंबन, सामाजिक जागरूकता और सतत विकास से जुड़े विभिन्न अभियानों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने आयोजन के सफल संचालन हेतु आदरणीय अभिषेक मिश्रा जी एवं Molyar Resource Foundation का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच समाज और प्रकृति के लिए कार्य करने वाली संस्थाओं को पहचान और प्रेरणा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में श्री झा ने सभी से आह्वान किया—“आइए, मिलकर एक हरित, जागरूक और सतत भारत का निर्माण करें।”


