Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

कानपुर : लव मैरिज के 4 महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर, कहा- साहब, गला घोंटकर मार डाला, लाश कंबल में पड़ी है

कानपुर के महराजपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। लव मैरिज के सिर्फ चार महीने बाद ही पति ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद महराजपुर थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। रोते-बिलखते हुए उसने इंस्पेक्टर से कहा, “साहब, मैंने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया है। उसकी लाश घर पर कंबल में लिपटी पड़ी है।” यह सुनते ही थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लेकर घटनास्थल पर पहुंची, जहां चारपाई पर कंबल में लिपटी युवती की लाश बरामद हुई।

आरोपी की पहचान सचिन सिंह (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो फतेहपुर जिले के मोहनपुर गांव का निवासी है। मृतका श्वेता सिंह (उम्र लगभग 20-22 वर्ष) भी इसी गांव की रहने वाली थी। दोनों ने चार महीने पहले घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर कोर्ट मैरिज की थी। परिवार की नाराजगी के कारण सचिन ने सूरत में प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी कर ली और पत्नी को भी साथ ले गया। हालांकि एक महीने बाद ही दोनों कानपुर लौट आए और महराजपुर थाना क्षेत्र के न्यू हाईटेक सिटी में मुस्कान अस्पताल के ऊपर किराए के एक कमरे में रहने लगे। यहां सचिन ने ऑटो किराए पर लेकर चलाना शुरू किया।

पुलिस को दिए बयान में सचिन ने पूरा कबूलनामा उगल दिया। उसने बताया कि कुछ समय से उसे पत्नी पर शक होने लगा था। श्वेता के खाते में अचानक पैसे आने लगे थे, जिस पर वह कहती थी कि नानी ने भेजे हैं। शुक्रवार की रात सचिन दोस्तों के साथ पार्टी करने गया। रात 9 बजे उसने श्वेता को फोन कर कहा कि वह रात में घर नहीं आ पाएगा। श्वेता ने भी ठीक कहा और सोने की बात कही। लेकिन सचिन का शक गहरा था। वह रात साढ़े 11 बजे अचानक घर लौटा। नीचे का शटर रस्सी से बंधा था, जिसे खोलकर वह ऊपर पहुंचा। कमरा खुला मिला और सामने कमरे में रहने वाले दो-तीन युवकों के साथ श्वेता लेटी हुई थी।

सचिन ने शोर मचाया। श्वेता ने युवकों से कहा, “इसे मारो मत, वरना बवाल हो जाएगा।” थोड़ी देर बाद पड़ोसियों ने 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस पहुंची, पूछताछ की। युवकों ने कहा कि वे सिर्फ बैठे थे। सचिन ने आपत्ति जताई कि रात 1 बजे कौन बैठा रहता है। पुलिस ने सभी को चौकी ले जाकर समझौता कराया और घर जाने को कहा, साथ ही लड़ाई न करने की हिदायत दी।

घर पहुंचते ही श्वेता और सचिन में जोरदार झगड़ा हुआ। आरोप है कि इस दौरान श्वेता ने कहा, “तूने उन लड़कों को फंसाया तो मैं तुझे भी फंसा दूंगी। सुबह तक उन्हें छुड़ा लूंगी, लेकिन तू नहीं बचेगा।” उसने आगे कहा, “तू चाहे मुझे मार डाल, लेकिन मैं उन तीनों के साथ रहूंगी।” यह सुनकर सचिन का गुस्सा भड़क उठा। उसने गुस्से में श्वेता का गला दबा दिया और वह मौके पर ही दम तोड़ गई।

हत्या के बाद सचिन घबराकर भागा और घंटाघर पहुंचकर 3-4 घंटे तक बैठा रहा। वह सोचता रहा कि दोनों ने घरवालों के खिलाफ शादी की थी, श्वेता का कोई नहीं और उसका भी कोई नहीं। आखिरकार उसने सरेंडर करने का फैसला किया और थाने पहुंच गया।

महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी के बयान पर घटनास्थल से शव बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस यह भी जांच रही है कि क्या सचिन के शक में कोई सच्चाई थी या यह सिर्फ गुस्से का नतीजा था।

यह घटना एक बार फिर लव मैरिज के बाद होने वाले पारिवारिक और भावनात्मक तनावों पर सवाल खड़े करती है। कानपुर जैसे शहर में ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जहां छोटे-छोटे शक और झगड़े खूनी रूप ले लेते हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

रिपोर्ट : कानपुर से संवाददाता अनुराग श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Add a comment Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें भी होंगी शुरू

Next Post

विराट कोहली ने महाकाल के दर्शन किए, भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज इंदौर में

Advertisement