रिपोर्ट सुमित सिंह – चंदौली यूपी
चंदौली जनपद के शहाबगंज थाना क्षेत्र के केरायगांव में दबंगों का तांडव सामने आया है। पुरानी रंजिश को लेकर दवा लेकर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर बेरहमी से पीटा गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
घटना का वीडियो बुधवार दोपहर 12 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के सहारे आरोपियों की पहचान की जा रही है।